अधिवक्ता मोहनी तोमर हत्याकांड के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया जोरदार प्रर्दशन

HIGHLIGHTS

  • जल्द से जल्द कार्यवाही करने की मांग
  • अधिवक्ताओं ने जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन
  • मुख्यमंत्री नामित ज्ञापन एसडीएम को देखकर बुलंद की आवाज
  • अधिवक्ताओं ने अपनी चार सूत्री मांग को लेकर उठाई आवाज

सोनभद्र। कासगंज की महिला अधिवक्ता मोहनी तोमर की हत्या के तीसरे दिन भी कोई कार्यवाही न किए जाने से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने शनिवार को राबर्टसगंज कचहरी परिसर में बार काउंसलिंग आफ उत्तर प्रदेश के दिशा निर्देश के क्रम में

Advertisement

सोनभद्र बार एसोसिएशन अध्यक्ष पूनम सिंह की अध्यक्षता एवं जिला बार अध्यक्ष श्याम बिहारी यादव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं द्वारा अपनी चार सूत्री मांग को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपकर तत्काल कार्यवाही किए जाने की मांग की

Advertisement



वही इस दौरान पूनम श्री सिंह ने बताया कि काशगंज की महिला अधिवक्ता मोहिनी तोमर की कुरता पूर्वक निमर्म हत्या पर स्थानीय प्रशासन द्वारा तीन दिवस बाद भी कोई कार्यवाही न किये जाने पर मातृ संस्था मा. बार कौंसिल आफ उ०प्र० के निर्देशानुसार

Advertisement

तीन दिन बाद भी महिला अधिवक्ता के हत्या के मामले में कोई कार्यवाही नहीं की गई। इससे शासन-प्रशासन के प्रति अधिवक्ताओं में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि महिला अधिवक्ता के हत्यारों को 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर कठोर दंडात्तक कार्यवाही की जाए।

Advertisement

  मृतक महिला अधिवक्ता के आश्रितों को एक करोड़ रूपये आर्थिक सहायता दिलाया जाए। उनके परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए। 

Advertisement
Advertisement

इस दौरान वकीलों ने मांग किया कि बार कौंसिल आफ उत्तर प्रदेश द्वारा अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट का ड्राफ्ट तैयार कर दिया गया है, वह समिति से स्वीकृत होकर विधि आयोग में लम्बित है, उसे शीघ्र विधि आयोग से स्वीकृत कराकर प्रदेश में लागू किया जाय।

Advertisement
Advertisement

अधिवक्ताओं ने कहा कि यदि शीघ्र महिला अधिवक्ता के हत्यारों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्यवाही नहीं की गई तो वे आंदोलन को बाध्य होंगे।

Advertisement

इस मौके पर राजीव सिंह गौतम, महामंत्री सलीम कुरैशी, अधिवक्ता रमेश देव पाण्डेय, सुरेंद्र पांडेय, सत्यदेव पाण्डेय, महेंद्र प्रसाद, रोशन लाल यादव, धीरज पांडेय, राजेन्द्र प्रसाद, प्रदीप सिंह, सुशीला वर्मा, आकृति निभया, गीता गौर, आरती पांडेय, आशा, दिव्य ज्योति, रमेश, वीरेंद्र सिंह आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें