बृजकिशोर गुप्ता बने श्री श्री दुर्गा पूजा एवं रामलीला समिति के अध्यक्ष व महामंत्री बने विजय कुमार पटेल


बीजपुर, सोनभद्र। स्थानीय बाजार के श्रीराम चौक पर गुरुवार के रात्रि 9 बजे बाजार के समस्त सम्मानित व्यवसायियों व नागरिकों की एक आवश्यक बैठक पुर्ण की भांति इस वर्ष भी श्री श्री दुर्गा पूजा महोत्सव के लिए बुलाई गई। जिसमें काफी संख्या में व्यवसायी तथा नागरिक उपस्थित हुए।

Advertisement

वही सभी के समक्ष दुर्गा पूजा करने के लिए एक कमेटी का प्रस्ताव रखा गया। जिसमें सभी ने अपनी सहमति जताई। उपस्थित लोगों से अपने अपने विचार रखने के लिए कहा गया और उपस्थित लोगों ने विचार रखे तथा सभी ने दुर्गा पूजा करने में अपनी सहमति जताई।

Advertisement

वही अध्यक्ष पद के लिए सभी के सामने प्रस्ताव रखा गया यदि कोई स्वयं से अध्यक्ष पद के लिए दायित्व लेना चाहता है तो वह सामने आए। लेकिन लोगों ने व्यक्तिगत व कार्य की प्रधानता को ध्यान में रखते हुए।

Advertisement

पूर्व में  रहे अध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता उर्फ पप्पू को इस बार फिर से अध्यक्ष पद के लिए सर्वधा  उचित मानते हुए सर्वसम्मति से दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष के रूप में उनका चुनाव किया कोषाध्यक्ष पुर्व के कोषाध्यक्ष विनोद गर्ग को तथा महा मंत्री विजय कुमार पटेल और उपाध्यक्ष बग्गा सिंह, रविन्द्र गुप्ता को सर्वसम्मति से चुना गया।

Advertisement

संरक्षक के रूप में जशवन्त सिंह ,लल्लन सिंह, विनोद गुप्ता, अनिल कुमार मेहता, उपेन्द्र प्रताप सिंह,जयराम शर्मा,गिरजा शंकर पाण्डेय, सीताराम शर्मा, युगल किशोर तिवारी, नागेन्द्र सिंह, रामभजन मास्टर को बनाया गया। वहीं एक -दो गरीब कन्या का विवाह राम सीता के विवाह के दिन किया जाएगा।बैठक कि अध्यक्षता उपेन्द्र प्रताप सिंह ने किया।अंत में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दिया। उक्त बैठक में तमाम गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें