जी०आई०सी० पिपरी में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ

HIGHLIGHTS

  • जी०आई०सी० पिपरी में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ

संतोष दयाल

म्योरपुर, सोनभद्र। राज्य परियोजना निदेशक, उ० प्र० माध्यमिक शिक्षा अभियान लखनऊ के तत्वाधान में सोनभद्र में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत जी०आई०सी० पिपरी में 3 माह के आत्मरक्षा प्रशिक्षण की शुरूआत हुई।

Advertisement

उद्घाटन जी०आई०सी० पिपरी विद्यालय के  प्रधानाचार्य अनिल राम और अशोक कुमार त्रिपाठी ने किया । एन आई एस कोच रवि सिंह हैं जो ताइक्वांडो दक्षिण कोरिया से ब्लॉक बेल्ट-4 डॉन, अन्तराष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी हैं एवं उत्तर प्रदेश राज्य पुरस्कार से सम्मानित हैं ।

Advertisement

कोच रवि सिंह  द्वारा रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के अन्तर्गत बालिकाओं से संवाद किया गया तथा उन्हें विभिन्न सरकारी एवं टोल-फ्री नम्बरों जैसे 1090-वूमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076 -मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइऩ, 102-स्वास्थ्य सेवा आदि के सम्बंध में जानकारी देते हुए जागरुक किया गया ।

Advertisement

आत्मरक्षा प्रशिक्षण एक जीवन कौशल है जो बालिकाओं में आत्मविश्वास पैदा करने, उनको अपने परिवेश के बारे में जागरूक होने एवं किसी भी अप्रत्याशित घटना के  बचाव के लिए तैयार रहने में मदद करता है। आत्मरक्षा प्रशिक्षण के माध्यम से बालिकाओं को संकट के समय अपनी रक्षा के लिए मनोवैज्ञानिक, बौद्धिक एवं शारीरिक रूप से मजबूत बनना सिखाया जाता है।

Advertisement

Lआत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत बालिकाओं को विपरीत परिस्थितियों से सामना करने हेतु मानसिक एवं शारीरिक रूप से सशक्त बनाते हुए प्रशिक्षण के माध्यम से बालिकाओं को ताईक्वांडो आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दी जा रही है। जिसमे पंच ,किक, ब्लॉकिंग, और गले का छुड़ाना,हाथ का छुड़ाना,बाल का छुड़ाना, कन्धे का छुड़ाना आदि

Advertisement

सुरक्षा के दाॅंव-पेंच बताये गये कि हमे सड़क पर अगर कोई छेड़ता है, तो उनको कैसे जवाब देना है और अपनी सुरक्षा कैसे करनी है- के बारे में बताया गया।

Advertisement

विद्यालय के  प्रधानाचार्य अनिल राम और अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मार्शल आर्ट  हमारे लिए बहुत जरूरी है। इससे हम मुसीबत में अपनी सुरक्षा कर सकते हैं। हम सब को आत्मरक्षा/सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग लेनी चाहिये।

Advertisement
Advertisement

आप सब भी ध्यान से सीखें और दूसरों को भी इसकी जानकारी दें । विद्यालय के बालिकाओं की नोडल आरती गुप्ता और क्रीड़ा – शिक्षक उमेश चन्द्र के साथ-साथ आदि लोग भी उद्घाटन समारोह में उपस्थित रहे ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें