
HIGHLIGHTS
- फरीपान और सांगोबान्ध में आयोजित की गई खुली बैठक
सोनभद्र। म्योरपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत सांगोबांध और फारीपांन के पंचायत भवन पर शुक्रवार को खुली बैठक का आयोजन कर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की जानकारी दी गई।

सांगोबांध में बैठक की अध्यक्षता करते हुए ग्राम प्रधान अनामिका देवी ने कहा कि 2018 के लाभार्थियों की के सर्वेक्षण में जिनका नाम पात्र के रूप में आया है उन्हे आवास मिलेगा।बस आप सबको संतोष कर अपनी अपनी बारी का इंतजार करना होगा।बताया कि एक सत्र में 40 आवास बनेंगे इसके बाद लाभार्थी और है

तो दूसरे चरण में निर्माण होगा ।लाभार्थी नियमानुसार समय से आवास खुद बनाएंगे ।फारीपन की बैठक को संबोधित करते हुए ग्राम विकास अधिकारी अरुण उपाध्याय ने कहा कि सरकार ने जो लक्ष्य रखा है ।

उसके अनुसार सर्वे कर लाभार्थियों की सूची बनाई जाएगी।इस दौरान कोई पैसा मांगता है तो इसकी जानकारी प्रधान या खंड विकास अधिकारी को दे।आवास बिल्कुल मुफ्त मिलेगा ।

इसमें आप किसी के बहकावे में आकर पैसा नही दे।मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य, वार्ड सदस्य और ग्राम प्रधान सहित राम चंद्र,श्याम नारायण, सकुंतला देवी, अभिषेक विश्वकर्मा, विजय यादव आदि उपस्थित रहे।



































