दी आर्यन्स एकेडमी में धूम धाम के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस

HIGHLIGHTS

  • शिक्षकों का किया गया सम्मान

राबर्ट्सगंज, सोनभद्र। जिला मुख्यालय के संत नगर स्थित दी आर्यन्स एकेडमी में गुरुवार को शिक्षक दिवस धूम धाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप मारवाडी युवा मंच महिला मंच की  अध्यक्षा प्रतिभा कनौडिया और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक ओम प्रकाश तिवारी उपस्थित रहे।

Advertisement

इस दौरान मुख्य अतिथियो ने शिक्षक दिवस के अवसर पर भारत के पूर्व राष्ट्रपति डा. सर्वपल्ली राधाकृष्ण की प्रतिमा पर फूल माला अर्पित कर दीप प्रज्जवलित किया।

Advertisement

वहीं प्रधानाचार्या  चित्रा जालान ने शिक्षक दिवस पर गुरू के सम्मान में अपना विचार व्यक्त किया कि हमारे जीवन में शिक्षक महत्व पूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि हम चाहे जितना ज्ञान प्राप्त कर लें बिना शिक्षक के मार्गदर्शन के अधुरा कहलाता है।

Advertisement

विद्यालय के प्रबंध निदेशक विनोद कुमार जालान ने शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षक उस मोमबत्ती के समान है जो खुद जलकर दूसरों को रोशनी देता है वही रोशनी संगठन व राष्ट्र में अपना वर्चस्व फैला पाती है अतः शिक्षक की भूमिका समाज व राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण है। जिसे नकारा नहीं जा सकता है।

Advertisement

विद्यालय की प्रधानाचार्या चित्रा जालान व प्रबंध निदेशक विनोद कुमार जालान ने मुख्य अतिथि प्रतिभा कनौडिय और डा० ओम प्रकाश तिवारी को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर बच्चो ने नृत्य का भी प्रदर्शन किया एंव कुछ ने शिक्षको के सम्मान में चन्द शब्द कहे जिसमें वैष्णवी, आराध्या, अल्का, अर्चिता, रिया, अनिका, काजल ने भाग लिया।

Advertisement
Advertisement

इस शुभ अवसर पर मारवाडी युवा मंच महिला संस्था सोनभद्र की पूरी टीम अपस्थित थी व उन्होने सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं का सम्मान किया। इस दौरान स्कूल के सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं को भी सम्मानित किया गया। जिसमें नवीन कुमार पाण्डेय, महेश त्रिपाठी, उमाकान्त दुबे, अश्वनी मिश्रा, अजय, नितिश, योगेश, हरिओम, श्रीमति सुसमा पाण्डेय, प्रतिमा चौबे, प्रियंका भट्टाचार्या, निशा चौबे, ज्योति शर्मा ज्योति मित्तल, रितु जालान, अनिता कनोडिया व अन्य शिक्षक व शिक्षिकिएं उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें