साइबर क्राइम करने के लिए बनाए गए ग्रुप को लेकर एक्शन मोड में आई पुलिस, जिले भर के कई व्हाट्सएप ग्रुपो को किया गया चिन्हित

HIGHLIGHTS

  • साइबर क्राइम करने के लिए बनाए गए ग्रुप को लेकर एक्शन मोड में आई पुलिस जिले भर के कई व्हाट्सएप ग्रुपो को किया गया चिन्हित


अजीत कुमार सिंह
सोनभद्र, ओबरा।  टेक्नोलॉजी के जमाने में अब सब कुछ आसान सा हो गया है। एक ही क्लिक पर दुनिया आपके हाथों में हो जाती है। बात करें हम खासतौर से सोशल मीडिया बहुत तेजी से आम लोगों के जीवन में अपना पाव पसार   कर अपना असर डाल रहा है।

Advertisement

अब ऐसे में माहौल को खराब करने नई पीढ़ी के युवाओं ने अब सोशल मीडिया को अपना हथियार बना लिया है। अपने व्हाट्सएप ग्रुप पर कई उत्तेजक शब्दों के साथ कई नामो से अलग-अलग ग्रुप बनाकर अपने साथियों के साथ मिलकर बड़े आसानी से क्राइम की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है।

Advertisement

इन्हीं बढ़ती घटनाओं के क्रम को देखते हुए जनपद सोनभद्र में की पुलिस ऐसे ही कई व्हाट्सएप ग्रुपों को चिन्हित किया है और आम जनमानस से अपील करते हुए अभिभावकों को सचेत और सावधान रहने की हिदायत भी दिया है। साथ में पुलिस उन सभी अभिभावकों से अपील कर रही है कि वह अपने घर के नए उम्र के सदस्यों पर जरूर ध्यान रखें अन्यथा बड़ी कार्रवाई या घटना हो सकती है।

Advertisement

इसी क्रम में ओबरा थाने की पुलिस की सराहनी पहला रही देखा देखा गया कि ओबरा थाने की पुलिस के द्वारा अलाउंस करते हुए और अभिभावकों से अपील करते हुए  का तेजी से एक वीडियो वायरल किया जा रहा है। जिसमें ओबरा पुलिस ने आम जनमानस से अपने घर के नए उम्र की युवाओं,

Advertisement

नाबालिक लड़कों पर निगाह रखना और सोशल मीडिया के व्हाट्सएप प्लेटफार्म पर नए-नए उत्तेजक शब्दों के साथ ग्रुप बनाकर क्राइम करने की योजना का खुलासा होने की बात सामने आई है। जिसमें पुलिस द्वारा जिले भर के ऐसे कई व्हाट्सएप ग्रुपो को चिन्हित किया है जैसे टार्जन, टाइगर, युवा जोश, किंग ऑफ यूपी, किंग ऑफ़ सोनभद्र, शेरे सोनभद्र, थाना ओबरा के नाम सामने आए हैं।

Advertisement

वायरल वीडियो में देखा गया की पुलिस चौराहे पर अपनी गाड़ी खड़ी कर अलाउंस कर रही है कि आप अपने घर के बच्चों पर निगाह रखें जो किसी गलत काम में गिरप्त है और युवा ऐसे ग्रुप बनाकर उसमें अश्लील एवं उत्तेजनात्मक बातों को शेयर किया जाता है।

Advertisement

जैसे कहीं घटना  हो जाए और सभी कोई इकट्ठा करना हो तो आप ग्रुप में शेयर करते हैं जिससे घटनास्थल पर ग्रुप का सदस्य के साथ लाठी डंडे और हथियार के साथ पहुंच जाते हैं।

Advertisement

इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने बताया की नई उम्र के छात्र हैं नाबालिक हैं उन लोगों के द्वारा व्हाट्सएप और फेसबुक के जरिए ग्रुप बनाकर उनका नाम टाइगर श्री सोनभद्र, कोबरा जैसे ग्रुप बनाया हुआ है वह अज्ञानता बस ऐसे ग्रुप में अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन करते हैं और किसी लड़के के साथ किसी तरह की कुछ विवाद होता है तो इस ग्रुप में मैसेज करते हुए अपने लोगों को साथ बुलाते हैं और क्राइम करते हैं ।

Advertisement

ऐसे ग्रुपों को पुलिस की साइबर सेल ने जिले भर में चिन्हित किया है।इसी कड़ी में ओबरा पुलिस का सराहनीय पहल है। पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी थानों को भी निर्देशित किया है कि वह भी अपने यहां ऐसे कार्य करें साथ ही यह भी बताया कि एक ऐसे ही ग्रुप का मामला सामने आया था जहां विवाद होने पर लोगों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया था।

Advertisement

जिसमें 35 लोगों पर मुकदमा लिखा गया था उसमें कई युवक जेल भी गए थे जिसमे कुछ नाबालिग भी थे पुलिस अधीक्षक ने आम जनमानस और अभिभावकों से अपील की है कि वह ऐसे लड़कों को ग्रुपों से बाहर निकाले जो गलत रास्ते और दबंगई के रास्ते पर जाते हैं ऐसे में वह बड़ी क्राइम में न फसे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें