उoप्रo उद्योग व्यापार मंडल का त्रेवार्षिक चुनाव 8 व 9 सितंबर को

विनय श्रीवास्तव


सोनभद्र। उद्योग व्यापार मंडल की बैठक मंगलवार को जिला कोषाध्यक्ष अजीत जायसवाल के आवास पर सम्पन हुई जिसमें सोनभद्र से जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता के नेतृत्व में 20 व्यापारी आगरा में हो रहे प्रांतीय चुनाव में भाग लेंगे।

Advertisement


जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बताया उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की नई प्रदेश कार्यकारिणी के लिए आगरा में 8 को नामांकन 9 सितंबर को वोट डाले जाएंगे चुनाव अधिकारियों का चयन हो गया है मतदाता सूची का प्रकाशन 5 सितंबर को होगा संगठन में पद के लिए राज्यसभा की एक सदस्य विधान परिषद के एक सदस्य ने भी दावेदारी पेश की है ऐसे में चुनाव रोचक होने की संभावना है।

Advertisement

प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता के अनुसार व्यापार मंडल के चुनाव के लिए रामपुर के शैलेंद्र शर्मा को मुख्य चुनाव अधिकारी व बांदा के चारु चंद्र खरे को सह मुख्य चुनाव अधिकारी बनाया गया है सह चुनाव अधिकारी के रूप में कानपुर के दीप अवस्थी सोनभद्र के राजेश गुप्ता एटा के सूर्यकांत गुप्ता को नामित किया गया है

Advertisement

प्रांतीय  अध्यक्ष केकेके मुकुंद मिश्रा के अनुसार  8 सितंबर को सुबह 10:00 बजे से 2:00 बजे तक नामांकन के बाद नामांकन पत्रों की जांच होगी शाम को 5 से 6 बजे तक आपत्तियां का निस्तारण होगा 9 सितंबर को सुबह 10:30 से नाम वापस लिए जा सकते हैं उसके बाद सुबह 11:30 बजे दोपहर 2:00 बजे तक मतदान होगा दोपहर 3:00 बजे से मत गणना होगी।

Advertisement

चुनाव में राज्यसभा सदस्य श्रीमती साधना सिंह वर्तमान में संगठन में उपाध्यक्ष है विधान परिषद सदस्य रामचरित सिंगल भी उपाध्यक्ष पद पर काबिज है  माना जा रहा है वह इसी पद पर दोबारा नामांकन करेंगे उनके साथ कानपुर के विधायक भी चुनावी समर  मैं उतर सकते हैं

Advertisement

अनेक पूर्व  सांसद एवं विधायक भी चुनावी दौड़ में रहेंगे बागपत जनपद से जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता के नेतृत्व में 20 व्यापारी 7 सितंबर की सुबह आगरा के लिए प्रस्थान करेंगे चुनाव प्रक्रिया में सहभागिता करेंगे। बैठक में जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता को प्रदेश सह चुनाव अधिकारी बनाए जाने पर सभी पदाधिकारियों ने प्रांतीय नेतृत्व को धन्यवाद किया और राजेश गुप्ता के बधाई दी।

Advertisement


बैठक में मुख्य रूप से वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह चंदेल, जिला कोषाध्यक्ष अजीत जायसवाल, जिला महामंत्री राजेश बंसल,जिला उपाध्यक्ष प्रकाश केसरी, युवा जिलाध्यक्ष रमेश जायसवाल, नगर अध्यक्ष आनंद प्रताप, फल सब्जी विक्रेता अध्यक्ष श्याम बाबू, इलेक्ट्रॉनिक संघ अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, अंशु अग्रहरि, राजेश सोनी आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें