HIGHLIGHTS
- राबर्ट्सगंज नगर के पंडालो में स्थापित श्री कृष्ण की मूर्ति का हुआ विसर्जन
सोनभद्र। सृष्टि के पालनहार नटवर नंदकिशोर भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर तीन दिनो से जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज नगर के विभिन्न स्थानों पर स्थापित मूर्ति का विसर्जन गुरुवार को किया गया। इस दौरान श्री कृष्ण भगवान की गाजे- बाजे और डीजे के साथ नगर में भव्य झाकी निकाली गई।
भगवान की मूर्ती को विसर्जन करने के लिए ले जाया गया। इस दौरान श्री कृष्ण लल्ला के भक्तों के द्वारा डीजे के भक्ति भाव संगीत के बीच, भजन कीर्तन मण्डली आस्था के बीच मानो ब्रज मथुरा सरीखा भक्त नाचते गाते भजन कीर्तन करते देखे गए। नगर में भगवान श्री कृष्ण की विभिन्न तरह के मनोरम झांकियां आकर्षक तरीके से निकाली गई। वहीं झांकियां के साथ जमकर आतिशबाजी भी की गई।
इस दौरान नगर के उत्तर मोहाल, पूरब मोहाल, धर्मशाला रोड, नई बस्ती सहित विभिन्न स्थानों पर श्री कृष्ण की झांकी सजाई गई थी।






































