पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा पूर्वांचल राज्य के लिए आंदोलन तेज करेगा – एड पवन कुमार      

सोनभद्र। अलग पूर्वाचल राज्य की मांग कर रहे संगठन पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा की एक बैठक तहसील परिसर रावटसगंज जनपद सोनभद्र में राष्ट्रीय प्रवक्ता संदीप जयसवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

Advertisement

राष्ट्रीय महासचिव एड पवन कुमार सिंह ने कहा कि अलग पूर्वांचल राज्य की आवाज भी उठने लगी है। पूर्वांचल  राज्य जनमोर्चा अलग राज्य के लिए मुहिम तेज करने में जुट गया है। मोर्चा जगह-जगह सभाएं ,गोष्ठी , जागरूकता यात्रा ,साइकिल रैली तथा अन्य तरह से कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी कर रहा है। सितंबर माह से विंध्याचल मंडल वाराणसी मंडल एवं आजमगढ़ मंडल में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

                          

Advertisement

राष्ट्रीय संयोजक राष्ट्रीय संयोजक कवि इंद्रजीत तिवारी निर्भीक ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के कारण उत्तर प्रदेश पिछड़ता चला जा रहा है। पूर्वांचल को लंबे समय से राज्य बनाने की मांग चल रही है। केंद्र और प्रदेश सरकार की उपेक्षा के चलते यह मांग पूरी नहीं हुई।

Advertisement

इसके लिए गोरखपुर से लेकर इलाहाबाद तक आंदोलन होगा। बलिया, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, वाराणसी जनपदों में पूर्वांचल राज्य के लिए लोगाें को जागरूक किया जाएगा। पृथक पूर्वांचल राज्य के गठन से क्षेत्र के विकास में तेजी आएगी। इससे निचले स्तर के लोगों को ज्यादा लाभ होगा। बड़ा प्रदेश होने के कारण कई जिलों में विकास कार्य सही तरीके से नहीं हो पा रहे हैं। विकास के मामले में  पूर्वांचल काफी पिछड़ गया है। पृथक पूर्वांचल के गठन से पूर्वांचल में विकास की गति तेज होगी।

Advertisement

जिला अध्यक्ष शिव प्रकाश चौबे उर्फ राजू चौबे  ने कहा कि  पूर्वांचल बनने पर अगर वाराणसी को राजधानी बनाया गया तो लोगों को लंबी दूरी तय कर लखनऊ नहीं जाना पड़ेगा। पूर्वांचल के गाजीपुर, बलिया, आजमगढ़, चंदौली आदि जिले काफी पिछड़े हुए हैं।

Advertisement

पूर्वांचल बनने तथा वाराणसी राजधानी होने से इन जिलों में होने वाले विकास कार्यों की मानिटरिंग भी हो सकेगी। जनपद सोनभद्र के सभी औद्योगिक कारखाने में स्थानीय युवाओं की सत प्रतिसत भागीदारी सुनिश्चित किया जाए !                                         

Advertisement

बैठक का संचालन सन्तोष चतुर्वेदी ने किया !                   इस अवसर पर काकू सिंह, सुरेश सिंह कुशवाहा एड, भानु प्रताप चौहान एड, अशोक कुमार कनौजिया ललित चौबे, अशोक सिंह आदि लोग उपस्थित थे !

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें