बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे हिंसा व अत्याचार के विरुद्ध निकाली गई हिन्दू आक्रोश रैली

HIGHLIGHTS

  • हिन्दू आक्रोश रैली का आयोजन
  • हिंदुओ पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
  • हिन्दू रक्षा समिति सोनभद्र ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
  • बांग्लादेश में हिन्दुओं व अन्य अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करे संयुक्त राष्ट्र संघ

सोनभद्र। हिन्दू रक्षा समिति सोनभद्र द्वारा शनिवार को बांग्लादेश में हिन्दुओं व अन्य अल्पसंख्यकों के प्रति हो रहे हिंसा व अत्याचार के विरुद्ध सोनभद्र नगर में हिन्दू आक्रोश रैली निकाली गई। जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। इस आक्रोश रैली में संयुक्त राष्ट्र संघ से बांग्लादेश के हिन्दुओं व अन्य अल्पसंख्यकों की रक्षा के लिए तत्काल हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया गया।

Advertisement

रैली के प्रारम्भ में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए हिन्दू रक्षा समिति सोनभद्र के अध्यक्ष नरसिंह त्रिपाठी ने कहा कि, बांग्लादेश में शेख हसीना की लोकतांत्रिक सरकार का तख्ता पलटने के बाद बांग्लादेश की अराजक छात्रों की सिविल सोसाइटी द्वारा हिन्दू, सिख एवं अल्पसंख्यक धार्मिक स्थानों, दुकानो एवं घरों को नष्ट किया जा रहा है। हिन्दू महिलाओं का अपहरण किया जा रहा है। हिन्दू बालिकाओं के साथ बलात्कार एवं उनका अपहरण जारी है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के साथ जो अत्याचार हो रहा है उसको रोकने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ एवं विश्व मानवाधिकार आयोग और अल्पसंख्यक आयोग को तत्काल कार्रवाई करना चाहिए। उन्हांने कहा कि भारत के पड़ोस में हिन्दुओं और अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार पर भारत चुप नहीं रह सकता क्योंकि भारत की प्रतिबद्धता है कि दुनिया में शान्ति कायम रहे।

Advertisement

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और कुछ विदेशी ताकते बांग्लादेश के माध्यम से भारत में भी अशान्ति फैलाने के लिए आतंकवादियों की घुसपैठ भारत में करा सकते है हमें इसके प्रति भी सतर्क रहना होगा। विश्व हिन्दू परिषद के प्रतिनिधि ने मांग किया कि भारत सरकार बांग्लादेश में हिन्दू अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

Advertisement

कामेश्वर जी महाराज ने कहा कि, बांग्लादेश राजनीतिक षड़यंत्र और अराजकता के दौर से गुजर रहा है और वहां के हिन्दू, सिख, बौद्ध, जैन सम्प्रदाय के नागरिकों पर अत्याचार किया जा रहा है और उनकी हत्याएं जारी हैं ,हम इसकी कठोर निंदा करते हैं।

Advertisement

इसी क्रम में धर्मवीर तिवारी ने कहा कि, बांग्लादेश में पाकिस्तान की गुप्तचर एजेन्सी आईएसआई के इशारे पर वहां के सर्वाच्च न्यायालय के न्यायाधीशों और अन्य अधिकारियों से जबरन त्यागपत्र लिया जा रहा है। बांग्लादेश के हिंसक बहुसंख्यकों द्वारा हिन्दू, जैन, बौद्ध, सिख आदि अल्पसंख्यकों से उनकी सरकारी नौकरियों से जबरन त्यागपत्र लिया जा रहा है। यह अत्याचार रूकना चाहिए।

Advertisement

इसी क्रम में  प्रयाग गिरी जी महाराज जी ने कहा कि, बांग्लादेश की वर्तमान स्थिति को देखते हुए हम भारत सरकार से यह अपेक्षा करते हैं कि कूटनीतिक, राजनीतिक और संयुक्त राष्ट्र संघ का दबाव बढ़ाए। यदि आवश्यक हो तो बांग्लादेश में शान्ति स्थापना के लिए सैन्य हस्तक्षेप भी करें। भारत का पूरा हिन्दू सनातन समाज भारत के सरकार के साथ खड़ा है।

Advertisement

सोनभद्र व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के अध्यक्ष  ने कहा कि, भारत सरकार से अपेक्षा है कि इस समय भारत में भी कुछ अराजक शक्तियां भारत भूमि पर बांग्लादेश दोहराने की कोशिश कर सकती है। भारत सरकार को ऐसी शक्तियों का मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। यह चिन्ता का विषय है कि भारत के पड़ोसी राज्यों में विदेशी शक्तियां निरंतर हिंसा और उत्पात फैला रही हैं तथा हिन्दू अल्पसंख्यकों पर अत्याचार बढ़ रहा है।

Advertisement

ऐसी घटना श्रीलंका पाकिस्तान और मालदीव के बाद बांग्लादेश में हो रही है। बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रही हिंसा पर हमें चुप नहीं रहना चाहिए। बल्कि कठोर से कठोर कार्रवाई करने के साथ ही बांग्लादेश में लोकतांत्रिक सरकार की स्थापना का प्रयास करना चाहिए। सभा के अन्त में यह प्रस्ताव पारित किया गया कि आज गुप्त काशी सोनभद्र में हिन्दू सिख, बौद्ध जैन सभी सनातनियों के संयुक्त प्रयास के द्वारा जिसमें सोनभद्र के सभी व्यापारिक संगठन, समाज की सुरक्षा में सतर्क रहने वाले धार्मिक संगठन,

Advertisement

महामहीम राष्ट्रपति महोदया एवं भारत सरकार से निवेदन करते है कि बांग्लादेश के साथ-साथ विश्व के उन सभी देशों में जहां हिन्दू सिख, बौद्ध एवं जैन अल्पसंख्यक हैं, उनकी शान्ति एवं सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाना चाहिए। इसके लिए हिन्दू रक्षा समिति सोनभद्र के सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक संगठन, विधिक संगठन भारत सरकार के ऋणी रहेंगे।

Advertisement

इस आशय का ज्ञापन धार्मिक, सामाजिक एवं व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों के हस्ताक्षर से ज्ञापन उप जिलाधिकारी सदर, सोनभद्र व जिलाधिकारी सोनभद्र के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदया को भेजा गया।सभा के उपरान्त हिन्दू रक्षा समिति के नेतृत्व में विशाल हिन्दू आक्रोश रैली सोनभद्र नगर स्थित रामलीला मैदान से प्रारंभ होकर मेन चौक होते हुए, महिला थाना,कचहरी, सिविल लाइन होते हुए स्वर्ण जयंती चौक से होते हुए रामलीला मैदान में समाप्त हुआ। इस रैली में हर्षअग्रवाल,उपेंद्र ,राहुल, नंदलाल, सदर विधायक भूपेश चौबे, रमेश मिश्रा ,कृष्ण मुरारी, मातृशक्ति में सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र की अध्यक्ष पूनम सिंह,

Advertisement

रूबी प्रसाद, चित्रा जालान, राम लगन, महेश,बृजानंद नीरज सिंह, कीर्तन, संगम, दिनेश सिंह, शशांक शेखर,ज्ञानेंद्र शरण,आशीष, प्रमोद गुप्ता मनोज जालान, धनंजय , राज नारायण आदि व विभिन्न विश्वविद्यालयों के शिक्षक,छात्र, कर्मचारी, मजदूर संघ के पदाधिकारी, विभिन्न सामाजिक, धार्मिक संगठनों के कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें