HIGHLIGHTS
- श्री राम कथा के माध्यम से प्रभु श्रीराम के आदर्श भरे जीवन का होता है समागम 3 से 11 अक्टूबर तक श्रीराम कथा का होगा आयोजन
अजीत कुमार सिंह
सोनभद्र। प्रभु श्रीराम का जीवन आदेशों से भरा हुआ रहा है। उनके जीवन को आत्मसात करने का सबसे सशक्त माध्यम श्रीराम कथा श्रवण है, जिसके माध्यम से हम अपने जीवन में में भगवान श्री राम के आदर्शों को उतार सकतें हैं।स्थानीय नगर के सेक्टर 8 के आकाशवाणी के बगल मैदान में श्रीराम मानस कथा का आयोजन होना निर्धारित है, जिसमे राम रसधार का आनंद क्षेत्रवासी ले सकेंगे।

आयोजकों ने बताया कि आगामी 3 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक सेक्टर 08 के आकाशवाणी के बगल मैदान में श्रद्धेय राजन जी महाराज द्वारा श्रीराम मानस कथा का आयोजन निश्चित है। कथा को दिव्यता हेतु जन-मानस का सहयोग अपेक्षित है।उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से बढ़ चढ़कर श्रीराम कथा में भाग लेने हेतु घर घर जाकर आमंत्रण पत्र देते हुए आमंत्रित किया।







































