कलेक्ट्रेट पर गोगपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

HIGHLIGHTS

  • महामहिम राष्ट्रपति भारत सरकार को संबोधित 5 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एडीएम को सौंपा
  • आदिवासी आजादी मोर्चा ने भी भारत बंद का किया समर्थन



सोनभद्र। भारत बंद के समर्थन में गोड़वाना गणतंत्र पार्टी ( गोगपा) कार्यकर्ता बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर  प्रदर्शन किया और महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित अपनी 5 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एडीएम को सौंपा। उधर आदिवासी आजादी मोर्चा कार्यकर्ताओं ने भी भारत बंद के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया।

Advertisement

गोड़वाना गणतंत्र पार्टी के जिला प्रवक्ता एडवोकेट संतोष कुमार ने बताया कि भारत बंद के आह्वान पर समर्थन में कलेक्ट्रेट पर यह कार्यक्रम रखा गया। जिले भर के आदिवासी समाज के लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए हैं।

Advertisement
Advertisement

उन्होंने यह भी बताया कि भारत बंद के समर्थन में गोड़वाना गणतंत्र पार्टी के जिलाध्यक्ष रामनरेश पोया की अगुवाई में जिले के आदिवासियों, वनवासियों के साथ कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया गया। इसके अलावा अपनी 5 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन पत्र महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित एडीएम को सौंपा गया।

Advertisement
Advertisement

प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से नगेन्द्र सिंह श्याम, रीनू भारती, रामेश्वर उरेती, श्री राम टेकाम, विजय आयाम, जब्बर उरेती,महादेव मरकाम, अशोक कुमार कोल, रामजग खरवार, राजेंद्र खरवार आदि शामिल रहे।
उधर आदिवासी आजादी मोर्चा तेनुडाही, सोनभद्र के कार्यकर्ताओं ने भी मोर्चा के अध्यक्ष रामजतन खरवार के नेतृत्व में भारत बंद के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही बैठक कर अपनी भड़ास निकाली।

Advertisement

मुख्य अतिथि गोड़वाना गणतंत्र पार्टी सोनभद्र के प्रवक्ता एडवोकेट संतोष कुमार ने भी भारत बंद का समर्थन करते हुए अपना विचार व्यक्त किया। इसके अलावा मोर्चा के सचिव रामजनम कुशवाहा, उपाध्यक्ष आनन्द खरवार ने भी अपना विचार व्यक्त किया। विरोध प्रदर्शन करने वालों में राजेश्वर खरवार, राजेंद्र खरवार,चन्दन प्रसाद, मेहर खरवार, राजकुमारी, महेश्वरी देवी, सुरसती देवी आदि शामिल रही।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें