HIGHLIGHTS
- सामूहिक रुद्राभिषेक का पूजन कार्य पंडित राजकुमार पाण्डेय द्वारा किया गया।
- रुद्राभिषेक के मुख्ययजमान अमित कुमार अग्रवाल रहे।
सोनभद्र। श्रावण मास की शिवरात्रि पर शिवालयों पर काफी भीड़ देखी गई। जिला मुख्यालय स्थित वीरेश्वर महादेव मंदिर पर विधिविधान से मंत्रोच्चारण के साथ सामूहिक रुद्राभिषेक किया गया। भगवान भोलेनाथ का सामूहिक रुद्राभिषेक का पूजन कार्य पंडित राजकुमार पाण्डेय द्वारा किया गया। रुद्राभिषेक के मुख्ययजमान अमित कुमार अग्रवाल रहे।

इस दौरान पुजारी राजकुमार पाण्डेय ने बताया कि श्रावण मास का महीना काफी ज्यादा पवित्र माना जाता है। इस महीने में ही भगवान शिव और पार्वती का मिलन हुआ था ऐसे में इस महीने को लेकर काफी ज्यादा मान्यताएं है। मान्यता है कि इस महीने में भगवान शंकर की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाए तो वह अत्यंत प्रसन्न होते हैं ओर मनोवांछित सभी कामनाओं की पूर्ति करते हैं।

इस अवसर पर महिला मंडली श्री वीरेश्वर महादेव मंदिर , केतन मोदनवाल , हिमांशु श्रीवास्तव , कारन , अभिषेक पांडेय , देवानंद , राकेश, रामशंकर शुक्ला, महेश शुक्ला , अमित पांडेय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।



























