दहेज में मिली राशि और उपहार की देनी होगी सूची

HIGHLIGHTS

  • अब शादी में मिले उपहार की बना लें लिस्ट’ विवाह के बाद जमा करनी होगी वर-वधू भेंट सूची- दिपिका सिंह
  • शादी, निकाह में लेनदेन की प्रथा खत्म कराएगा दहेज मुक्ति अभियान, समाज में जागरूकता लाने हेतु बनाई गई कार्य योजना

सोनभद्र। जिला प्रोबेशन अधिकारी /जिला दहेज प्रतिषेध अधिकारी पुनीत टंडन के दिशा निर्देशन में शनिवार को महिला थाना दुद्धी में थाना प्रभारी संतू सरोज की अध्यक्षता में बैठक कर दहेज प्रतिषेध अधिनियम के अन्तर्गत आम जनमानस में प्रचार प्रसार किये जाने हेतु कार्य योजना बनाई गई ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे द्वारा बताया गया कि समुदाय में फैली सोच जैसे भ्रूण हत्या,बाल विवाह, दहेज की मांग करने आदि को बदलने हेतु आवाज उठाने एवं जागरूकता हेतु विशेष अभियान चलायें जाने के बारे में जानकारी दी गई।

Advertisement

केन्द्र प्रशासक दिपिका सिंह ने बताया कि महिलाओं के लिए बना है यह कानून बता दें कि दहेज एक सामाजिक बुराई है, जिसके कारण समाज में महिलाओं के प्रति अकल्पनीय यातनाएं और अपराध उत्पन्न हुए हैं. साथ ही भारतीय वैवाहिक व्यवस्था दूषित हुई है. दहेज शादी के समय दुल्हन के ससुराल वालों को लड़की के परिवार द्वारा नकद या वस्तु के रूम में किया जाने वाला भुगतान है.

Advertisement

बता दें कि दहेज प्रथा को समाप्त करने के लिए देश में दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961 बना है. अब से इस कानून का सख्ती से अनुपालन होगा और जिले में होने वाले सभी विवाह जो पंजीकृत हो या अपंजीकृत, उनके दोनों पक्षों को सूची बनाकर, दोनों पक्षों के हस्ताक्षर के बाद यह सूची जिला प्रोबेशन अधिकारी/जिला दहेज प्रतिषेध अधिकारी के कार्यालय कलेक्ट्रेट सोनभद्र में प्रस्तुत की जाएगी.

Advertisement

संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक व गायत्री दुबे द्वारा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित वन स्टाफ सेंटर सेंटर, जिला बाल संरक्षण इकाई, चाईल्ड हेल्पलाइन, बाल कल्याण समिति की कार्यप्रणाली  एवं वहां पर  प्राप्त होने वाली सेवाओं के बारे में बताया गया। बैठक में वन स्टाप सेन्टर से केंद्र प्रशासक दीपिका सिंह,जिला बाल संरक्षण इकाई संरक्षण अधिकारी गायत्री दुबे, रोमी पाठक, ओ.आर.डब्ल्यू शेषमणि दुबे, महिला आरक्षी व अन्य लोग उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें