DM चन्द्र विजय सिंह का सोनभद्र में कार्यकाल रहा सराहनीय, दी गई भावभीनी विदाई

HIGHLIGHTS

  • 27 महीने का रहा ऐतिहासिक कार्यकाल, सोनभद्र जिलाधिकारी से अयोध्या के जिलाधिकारी के पद पर स्थानान्तरित होकर जाना बेहद सुखद
  • जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह को कलेक्ट्रेट मीटिंग हाल में दी गयी भावभीनी विदाई – टीम भावना के साथ किये गये कार्य के प्रति किया गया आभार व्यक्त।




सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह को सोमवार कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद सोनभद्र से जनपद अयोध्या में जिलाधिकारी के रूप में स्थानान्तरण होने पर भाव भीनी विदाई दी गयी, इस अवसर पर जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने उपस्थित अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकारी सेवाओं में स्थानान्तरण एक सामान्य प्रक्रिया है, जो व्यक्ति सरकारी सेवाओं में आया है, वह समय-समय पर स्थानान्तरित होते हुए एक दिन सरकारी सेवा एक-दूसरे स्थान पर जाता रहता है।

जो अधिकारी व कर्मचारी काफी मेहनती और ईमानदार होते हैं, उनके स्थानान्तरण के फलस्वरूप बिदाई देते वक्त मन भावुक हो जाता है। जनपद-सोनभद्र में मेरे आखिरी दिन को इतना यादगार बनाने के लिए सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को बहुत-बहुत धन्यवाद और जनपद सोनभद्र में आने के दिन से आप सभी ने जो मेरा सहयोग किया है, यह कड़ी हमारे लिए यादगार रहेगी।

Advertisement
Advertisement

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार ने कहा कि ऐसे ही कर्मठ एवं लगनशील अधिकारी के रूप में जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने सोनभद्र जिले में 2 वर्ष 03 महीने की बेहतरीन सेवा करते हुए स्थानान्तरित होकर अयोध्या में जिलाधिकारी के पद पर जा रहे हैं। अधिकारी व कर्मचारी जिलाधिकारी से काफी कुछ चीजें सरकारी सेवाओं के बेहतर संचालन के लिए सीखा है और जिले के सभी अधिकारी व कर्मचारी जिलाधिकारी के उज्जवल भविष्य के साथ ही अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं।

Advertisement

अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) सहदेव कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सुभाष चन्द्र यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० अश्वनी कुमार, उप जिलाधिकारी सदर प्रमोद कुमार तिवारी, उप जिलाधिकारी घोरावल राजेश कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी दुद्धी सुरेश राय, जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चैहान,

Advertisement

परियोजना निदेशक श्री आर०एस० मौर्या, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर, जिला कृषि अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी रामलाल, सहायक निर्वाचन अधिकारी जगरूप सिंह पटेल सहित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने जिलाधिकारी को माल्यार्पण कर स्मृतिचिन्ह भेंट किये और विदाई समारोह में जिले के सभी अधिकारी व कर्मचारियों ने जिलाधिकारी के कार्यकाल की सराहना करते हुए आगामी दिनों में आयुक्त विन्ध्याचल मण्डल, मीरजापुर के रूप में पदासीन होने की कामना करते हुए जिलाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें