HIGHLIGHTS
- जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह का अयोध्या हुआ ट्रांसफर
- नवागत डीएम सोमवार को जिले में चार्ज लेंगे।
सोनभद्र। शासन ने शनिवार की देर रात जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह का तबादला कर दिया। उन्हें अयोध्या का डीएम बनाया गया है। उनकी जगह बद्रीनाथ सिंह को सोनभद्र का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। बद्रीनाथ सिंह वर्ष 2014 बैच के आईएएस हैं।

वर्तमान में वह राज्यपाल के विशेष सचिव के पद पर कार्यरत हैं। मूल रूप से संतकबीरनगर के निवासी हैं। नवागत डीएम बद्रीनाथ सिंह ने बताया कि शासन की योजनाओं को पारदर्शिता के साथ लागू करने की प्राथमिकता रहेगी। वह रविवार की रात तक जिले में पहुंचेंगे। सोमवार को जिले में चार्ज लेंगे।


















