राज्यमंत्री और सदर विधायक ने 85 लेखपालों को दिया नियुक्ति पत्र

HIGHLIGHTS

  • निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से 7 हजार 720 लेखपालों का चयनः राज्यमंत्री संजीव कुमार गौड़

सोनभद्र। बुधवार को जिले में नवचयनित 85 लेखपालों के नियुक्ति पत्र का कलेक्ट्रेट सभागार में राज्यमंत्री समाज कल्याण व विधायक सदर द्वारा वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गाँड़ ने उपस्थित नवत्चयनित लेखपालों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के निर्देशन में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अन्तर्गत 7 हजार 720 लेखपालों का चयन किया गया है।

Advertisement

जिनको आज प्रदेश स्तर एवं जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र का वितरण किया जा रहा है। जनपद सोनभद्र में नवचयनित 85 लेखपालों को बुधवार को नियुक्ति पत्र का वितरण किया जा रहा है, यह भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न करायी गयी है। इस भर्ती प्रक्रिया में किसी भी बिचैलियें की कोई भूमिका नहीं रही है।

Advertisement

अभ्यर्थियों ने कड़ी मेहनत करके परीक्षा की तैयारी और लेखपाल भर्ती परीक्षा में सम्मिलित हुए, उन अभ्यर्थियों को आज नियुक्ति पत्र प्रदान किया जा रहा है, प्रदेश सरकार निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से परीक्षा सम्पत्र कराकर युवाओं को रोजगार उपलब्ध करा रही है। इस दौरान विधायक सदर भूपेश चौबे ने नवचयनित लेखपालों को सम्बोधित करते हुए कहा कि ड्यूटी के दौरान प्रदेश सरकार द्वारा जो भी जिम्मेदारी जनपद के राजस्व सम्बन्धी मामलों के निस्तारण हेतु दी जाये, उसका निस्तारण ससमय व गुणवत्ता पूर्ण तरीके से करेंगें,

Advertisement

जिससे कि आम जनमानस का प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप ससमय समस्याओं का निस्तारण हो सकेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा है कि समाज के अंतिम पायदान के खड़े व्यक्तियों को समय से न्याय मिल सके और उनकी समस्याओं का निस्तारण भी गुणवत्ता पूर्ण तरीके से किया जाये, जिससे कि वह तत्काल सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हो सके। वही उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अन्तर्गत नियुक्त लेखपालों को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा नियुक्ति प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम का कलेक्ट्रेट सभागार में सजीव प्रसारण किया गया।

Advertisement

इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) सहदेव कुमार मिश्र, उप जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक कुमार सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं जनपद के नवचयनित लेखपालों ने देखा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें