HIGHLIGHTS
- शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से किया जाये – अपर जिलाधिकारी
- सम्पूर्ण समाधान दिवस : ओबरा में 101 शिकायतें, 12 मामले निस्तारित
- 84 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने की हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया है।

सोनभद्र|शासन की मंशा के अनुरूप जिले की चारों तहसीलों में ‘‘सम्पूर्ण समाधान दिवस‘‘ का आयोजन जुलाई महीने के पहले शनिवार को किया गया। मुख्य सम्पूर्ण समाधान दिवस ओबरा में पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह व अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सुभाष चन्द्र यादव ने शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से किया जाये। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही न बरती जाए, इसके सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दियें।

प्रकरणों का समाधान सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस के मौके पर विभागीय कार्मिकों की टीम द्वारा किया जाएगा और जो मामले एक या दो दिन के अन्दर निस्तारित नहीं होंगे, उनका निस्तारण उच्च स्तरीय अधिकारी द्वारा मौके पर जाकर निस्तारित किया जायेगा।

इसी प्रकार से पुलिस अधीक्षक व अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ने जमीन सम्बन्धी प्रकरणों के निस्तारण के लिए सम्बन्धित राजस्व विभाग व पुलिस विभाग के कार्मिकों को निर्देशित करते हुए कहा कि विवादित जमीन वाले स्थल पर जाकर संयुक्त रूप से जाॅच किया जाये, बाद इसके कार्यवाही करते हुए पीड़ित को न्याय दिलाया जाये।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक कुमार सिंह व तहसीलदार आदि ने 101 शिकायतें सुनते हुए मौके पर ही 12 मामले निस्तारित किये गये, 02 टीमों को क्षेत्र में भेजकर, टीम द्वारा मौके पर जाकर 05 प्रकरणों का निस्तारण किया गया, इस प्रकार कुल 17 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। बाकी 84 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने की हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया है।
















