नपा सोनभद्र में बन रही नालियां व्यवसायियों एवं आम-जनमानस के लिए बनी परेशानी का सबब-आशु

HIGHLIGHTS

  • बरसात शुरू, अभी तक नगर के नालियो की नहीं हो पाई है सफाई

सोनभद्र। नगर पालिका राबर्ट्सगंज में वार्ड नंबर 17 में स्थानीय लोगों के साथ उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आशुतोष कुमार दुबे (आशु) ने बैठकर , नगर में बन रही नालियों पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि बरसात शुरू हो गई है लेकिन अभी तक नगर के अंदर स्थित नालियों की सफाई पूर्ण रूपेण नहीं हो पाई, जगह-जगह नालियां जाम हो गई हैं ,कई जगह नाली में पटिया टूटकर गिरी हुई है,

Advertisement

नालियों का पानी का बहाव सही तरीके से नहीं चल रहा है, वही दूसरी ओर नाले का निर्माण करोडो रुपए खर्च कर हो रहा है, बावजूद इसके गुणवत्तापूर्ण ढंग से नहीं बनाई जा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि निर्माण कार्य मेंसरकार के पैसे का खुले रूप में दुरुपयोग किया जा रहा है और इस पर कोई भी जनप्रतिनिधि बोलने को तैयार नहीं ।

ऐसे में उन्होंने जनहित को ध्यान में रखकरइनगर पालिका प्रशासन व जिला प्रशासन से ये मांग किया गया है कि इसकी तत्काल प्रभाव से जांच कराई जाय एवं पानी के बहाव को देखते हुए नालियों की खानायी की जाए, जिससे  व्यआमजनमानस को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।  शहर को जल जमाव से निजात मिल सके।

Advertisement

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है किअगर इस पर जल्द से जल्द कार्रवाई नहीं की जाती है तो उसको लेकर  नगर पालिका प्रशासन व जिला प्रशासन से मिल मिलकर इस गंभीर मुद्दे को उठाएंगे और इसकी जवाब देही इ संबंधित ठेकेदार और नगर पालिका प्रशासन की होगी। बैठक में  कांग्रेस नेता श्रीकांत मिश्रा ने कहा कि वार्ड न0 17 में तो नालियों की सफाई तक नही हुई है गंदगी पूरी फैली हुई है बदबू से पूरा मोहल्ला परेशान है।

Advertisement

नगर पालिका वार्ड नंबर 19 में रहने वाले युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सूरज वर्मा ने कहा कि नालिया जगह-जगह टूटी हुई है पहले उन नालियों की मरम्मत बरसात के पहले कर लेनी चाहिए थी, मध्य बरसात में नालियों का निर्माण शहर में नाली जाम व पानी का बहाव एवं गंदे पानी का सबक बनेगा।

Advertisement

युवा नेता अंशु मधेसिया ने कहा कि जुड़े हुए नगर पालिका में गांव एवं मोहल्ले में तो कई जगह अभी तक नाली का निर्माण भी नहीं हो पाया है पहले उनका निर्माण करा कर उन्हें पूर्व बनि नालियों से जोड़ा जाना चाहिए था ताकि उन्हें भी जल जमाव से निजात मिल सके। मुख्य रूप से उपस्थित रहने वालों में  कांग्रेस नेता मनोज मिश्रा , दीपक कोहली, बाबू, सलीम, क्रांति कुमार, संजय कुमार, गोरख शर्मा , रोहित कुमार, चंद्रमणि कुमार, रहे ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें