संयुक्त अधिवक्ता महासंघ ने नव निर्वाचित कार्यकारणी का किया सम्मान

HIGHLIGHTS

  • टैक्स बार के नव मनोनित पदाधिकारियों का प्रदेश अध्यक्ष ने किया सम्मान

सोनभद्र। संयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने दी सोनभद्र टैक्स बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों एवम कार्यकारणी सदस्यों का सम्मान करते हुए अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दी। श्री मिश्र ने कहा कि हमे पूर्ण विश्वास है कि नव निर्वाचित कार्यकारणी बार एवम बेंच के बीच सामंजस्य  स्थापित कर वादकारियो का हित सुरक्षित करेगी।

Advertisement

बैठक को संबोधित करते महासंघ के प्रदेश सचिव उमापति पांडेय ने कहा कि बार का काम है संविधान की रक्षा करते हुए वाद कारी हित एवम न्याय की स्थापना के लिए कार्य करे। सम्मान से अभिभूत दी सोनभद्र टैक्स बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित अध्यक्ष राजेश कुमार पांडेय ने कहा की संयुक्त अधिवक्ता महासंघ द्वारा आज जो सम्मान नई बार की कार्यकारणी का किया गया है

Advertisement

उसके लिए प्रदेश के अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र एवम प्रदेश सचिव उमापति पांडेय जी का मैं पूरी कार्यकारणी की तरफ से आभार ज्ञापित करता हूं। सम्मानित किए जाने वाले पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष सुरेंद्र केशरी,महामंत्री फैजान अंसारी,कोषाध्यक्ष विजय कुमार जायसवाल,सह सचिव प्रदीप धर दिवेदी, प्रवक्ता राकेश पति त्रिपाठी एवम कार्यकारणी सदस्य जनार्दन पांडेय ने भी महासंघ के प्रदेश पदाधिकारियों के प्रति साधुवाद प्रेषित किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें