सोनभद्र। बभनी सागोबांध मार्ग पर बभनी पुलिस ने रात्रि में पीकप पर अवैध तरीके से 800 लीटर डीजल लोडकर ले जा रहे पीकप को चौना में पकड़ लिया। वहीं पुलिस की गाड़ी देख मौका पाकर पीकप चालक फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक रविवार की रात में पीकप 800 लीटर डीजल लेकर जा रहा था। पुलिस को इसकी सूचना मिली।

सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय मयफोर्स के साथ चौना पहुंचे।चौना में सड़क के किनारे पीकप खड़ी देख पुलिस रुक गई। पुलिस की गाड़ी रुकते देख अंधेरे का फायदा उठाकर चालक मौके से फरार हो गया। श्री राय ने बताया कि डीजल लोड सहित पीकप को थाने पर लाकर सीज कर दिया।सीज के बाद इसकी सूचना आपूर्ति विभाग को दिया।

सूचना पर देर शाम आपूर्ति निरीक्षक निर्मल कुमार थाने पहुंच कर डीजल के संबंध में बभनी थाने में तहरीर दिया। आपूर्ति निरीक्षक निर्मल कुमार ने कहा कि मामले का जांच कर अनुमोदन के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेंजा जा रहा है। अनुमोदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस डीजल के अवैध कारोबारियों की तलाश में जूट गई है।एस एच ओ सदानंद राय ने कहा कि क्षेत्र में अवैध काम करने वालों की खैर नही।

















