बनवासी सेवा आश्रम में नेहरू युवा केंद्र संगठन के युवा अधिकारियों का हुआ कार्यशाला

HIGHLIGHTS

  • युवाओं के व्यक्तित्व विकास से ही देश होगा मजबूती की ओर अग्रसर
  • बनवासी सेवा आश्रम में नेहरू युवा केंद्र संगठन के  युवा अधिकारियों का कार्यशाला

सन्तोष दयाल

म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर ब्लॉक के सामाजिक संस्थान बनवासी सेवा आश्रम के विचित्रा महा कक्ष में शुक्रवार को  नेहरू युवा केंद्र संगठन के  प्रदेश इकाई के आदिवासी जनजाति आधारित जिलों के युवा अधिकारियों का दो  दिवसीय कार्यशाला का  उद्घाटन  संगठन के निदेशक श्रीकांत पांडेय आश्रम की मुखिया शुभा प्रेम  द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

Advertisement

निदेशक श्री पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि नेहरू युवा केंद्र  देश के  अधिकतर जिलों में स्थापित है और वह युवाओं  के व्यक्तित्व विकास   में अहम भूमिका निभाने का प्रयास कर रहा है जिससे उनके अंदर देश प्रेम,रंग भेद जाति भेद से परे सामाजिक संरचना का भाव जगे और  युवा वर्ग देश को प्रगति के पथ पर ले जा सके।उन्होंने कहा की गांधी के रास्ते गांव का विकास संभव है गांधी व्यक्ति नही विचार है जिसमे देश ही नहीं दुनिया को नई राह दिखाने की क्षमता है।

Advertisement

उन्होंने आदिवासियो के जीवन शैली की सराहना की और बताया की बैगा जाति देश की आदिम जातियों में एक है जो प्रकृति के साथ जीने और प्रकृति के सरंक्षण की कला का ज्ञान रखता है।उन्होंने कहा कि प्रेम भाई के एक भाषण ने मेरे युवा काल की सोच बदल दी और हम इस संस्थान  के कार्य से बहुत कुछ युवा अधिकारियों को सिख दे सकते है।शुभा प्रेम ने आश्रम के कार्यों और सामाजिक बदलाव  की जानकारी दी। 

Advertisement

रामेश्वर प्रसाद,राम चंद्र, अशोक , फूलवंती ने ग्राम सभा को मजबूत बनाने,सरकारी योजनाओं में आम जन की भागीदारी शिक्षा,स्वास्थ्य और महिला समूह, बनाधिकार कानून,वन सरंक्षण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को लेकर विचार साझा किया।साथ ही आदिवासी समांज की परंपरा संस्कृति की जानकारी दी।विभिन्न जिलों से आए  नेहरू युवा केंद्र के अधिकारियों ने अपने कार्य और प्रयास को लेकर विचार सांझा किया।मौके पर विमल सिंह, शिव शरण सिंह, उप  निदेशक कपिल देव,अनिल सिंह ,प्रीति  श्रीवास्तव, राशि,मदन शर्मा,डा० लखन राम जंगली,ललित देवड़ा,सचिन ,संजीव, देव नाथ सिंह,सुरेश, अमर जीत आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें