HIGHLIGHTS
- सीएम ने छात्र-छात्रा को 1200 रूपये की धनराशि डी0बी0टी0 के माध्यम से अन्तरण प्रक्रिया का लोक भवन लखनऊ से किया गया शुभारंभ।
:
सोनभद्र। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा ड्रेस, जूता, मोजा, स्टेशनरी एवं स्कूल बैग हेतु प्रति छात्र-छात्रा को 1200 रूपये की धनराशि डी0बी0टी0 के माध्यम से अन्तरण प्रक्रिया मेधावी छात्र-छात्राओं को टैबलेट, मेडल, प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किये जाने वाले कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। इस सजीव प्रसारण को प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री सजीव कुमार गौंड़,

ब्लाक प्रमुख सदर अजीत रावत, जिला पंचायत सदस्य संजीव त्रिपाठी, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित जनपद के मेधावी छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री के सम्बोधन का सजीव प्रसारण को देखा। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री सजीव कुमार गौंड़ ने जनपद के हाईस्कूल, व इण्टरमीडिएट में टाप-टेन में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को टैबलेट, प्रशस्ति-पत्र व मेडल पहनाकर सम्मानित किये।

जनपद में टाॅप-टेन में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के खाते में डी0बी0टी0 के माध्यम 21 हजार रूपये की धनराशि भी स्थानान्तरित की गयी। इस दौरान जनपद सोनभद्र के इण्टरमीडिएट में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अक्षय कुमार पुत्र अंगद कुशवाहा के खाते में 1 लाख रूपये की धनराशि स्थानान्तरित की गयी, अक्षय कुमार ने जनपद के साथ ही प्रदेश के मेरिट सूची में भी स्थान प्राप्त किया है, इसलिए उनके खाते में एक लाख रूपये की धनराशि स्थानान्तरित की गयी।

मंत्री जी द्वारा टैबलेट, मेडल व प्रशस्ति-पत्र प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं में इण्टर मीडिएट के अक्षय कुमार-कलावती देवी शि0सं0 पगिया खैराही, अमन गुप्ता-आदित्य बिड़ला इ0का0रेनुकूट, अमन यादव- राम केश सिंह इ0का0 पुरना घोरावल, अयाज अंसारी-श्री राम केश सिंह इ0का0 पुरना घोरावल, कोमल सोनी, डाॅ0 अम्बे0 सर0वि0मं0 इ0क0ज0 अनपरा,

हर्ष कुमार मां विन्ध्यवासिनी इण्टर कालेज पांपी कसयांकला, आदित्य कुमार यादव- आदित्य बिड़ला इ0का0 रेणुकूट, दानिया फिरदौस-डाॅ0 अम्बे0 सर0वि0मं0 इ0का0 अनपरा, अंजली सिंह- श्री चन्द्रगुप्त मौर्य इं0का0 मधुपुर, अविनाश कुमार-डाॅ0 अम्बे0 सर0 वि0म0इ0 कालेज अनपरा को दिया गया है।

इसी प्रकार से टैबलेट, मेडल व प्रशस्ति-पत्र प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं में हाईस्कूल के मांशु कुमार-जय ज्योति इण्टर कालेज चुर्क, आयुषी- श्री राम केश सिंह इण्टर कालेज पुरना घोरावल, अमरेश कुमार यादव- विश्वनाथ सिंह ज्ञानोदय उ0मा0वि0 नेवारी चोपन, साक्षी मिश्रा- जय ज्योति इण्टर कालेज चुर्क, रूबी कुमारी-सोनांचल इंटर कालेज घोरावल, श्यामिली यादव- विमला इण्टर कालेज राबर्ट्सगंज, अंजली कुमारी-आदित्य विबड़ा इण्टरमीएट कालेज रेणुकूट,

संस्कृति साहनी-श्री राम केश सिंह इण्टर कालेज पुरना घोरावल, विकास-राजकीय इंटर कालेज घोरावल, प्रतिभा कुशवाहा-सं0वि0मं0इं0 कालेज खड़िया योगीचैरा, निलेश न्यूटन- जय ज्योति इण्टर कालेज चुर्क, प्रकाश- हरिकृष्ण कुशवाहा इं0का0 बेलखुरी राबर्ट्सगंज, माधुरी- गीतांजली पब्लिक स्कूल डूमरिया भरौली घोरावल को सम्मानित किया गया।













