मूल संघ वाराणसी मण्डल का द्विवार्षिक मण्डलीय एवं जनपदीय अधिवेशन सफलतापूर्वक सम्पन्न

रमेश देव पाण्डेय

वाराणसी के मीरापुर बसही  चन्द्रवाटिका लान में राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ वाराणसी मण्डल का मण्डलीय एवं जनपदीय अधिवेशन संघ के प्रान्तीय अध्यक्ष अरविन्द कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता, वाराणसी के शिक्षक एम.एल.सी. लाल बिहारी यादव के मुख्य आतिथ्य तथा आशुतोष सिन्हा स्नातक एम.एल.सी. वाराणसी एवं राम शरण सिंह संयुक्त शिक्षा निदेशक वाराणसी मण्डल के विशिष्ट आतिथ्य में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

Advertisement

साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में संघ के प्रान्तीय कार्यकारी अध्यक्ष अशोक कुमार गौतम , प्रान्तीय कार्यकारी महामन्त्री  अशोक कुमार अवाक,  प्रान्तीय संगठन मन्त्री रीता प्रसाद, प्रान्तीय उपाध्यक्ष एवं ऑल इण्डिया फेडरेशन ऑफ टीचर्स ऑर्गेनाइजेशन नई दिल्ली के उपाध्यक्ष डॉ सालिकराम प्रजापति, वरिष्ठ संघनिष्ठ शिक्षक सत्यम शिवम सुन्दरम एवं राजकीय इण्टर कॉलेज रायबरेली के पूर्व उप प्रधानाचार्य पूर्णमासी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम का संचालन वाराणसी की मण्डलीय अध्यक्ष डॉ विजय भारतीय सिंह ने किया। ज्येष्ठ मास की प्रचण्ड भीषण गर्मी के बावजूद जौनपुर , चन्दौली तथा वाराणसी के सुदूर क्षेत्रों से पधारे शिक्षक/शिक्षिकाओं ने पूरे उत्साह के साथ अधिवेशन में प्रतिभाग किया।
                      

Advertisement

  अधिवेशन में निर्विरोध रूप से नव-निर्वाचित मण्डलीय कार्यकारिणी में अध्यक्ष डॉ विजय भारतीय सिंह ,राजकीय क्वीन्स इण्टर कॉलेज लहुराबीर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीतीश कुमार सिंह राजकीय हाई स्कूल सिकन्दरा जौनपुर तथा मूलचन्द राजकीय  हाई स्कूल त्रिभुवनपुर चन्दौली , उपाध्यक्ष योगिता राधा किशोरी राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज रामनगर और रिंकू राजकीय हाई स्कूल खुरुहुॅंजा चन्दौली,

महामन्त्री वेद प्रकाश राय राजकीय क्वींस इण्टर कॉलेज लहुराबीर,संयुक्त मन्त्री पिंकी यादव राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज जफराबाद जौनपुर एवं कृष्ण प्रताप वर्मा राजकीय इण्टर कॉलेज नौगढ़ चन्दौली,संगठन मन्त्री आलोक सिंह राजकीय हाई स्कूल चक्का हरहुआ और प्रकाश कुमार सिंह प्रभु नारायण राजकीय इण्टर कॉलेज रामनगर,विधि पद्मश्री राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज सैयदराजा चन्दौली एवं डॉ केशव किशोर कश्यप प्रभु नारायण राजकीय इण्टर कॉलेज रामनगर वाराणसी,सांस्कृतिक मन्त्री श्वेता सिंह राजकीय हाई स्कूल धर्मापुर जौनपुर,कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार दुबे राजकीय इण्टर कॉलेज जक्खिनी,आय-व्यय निरीक्षक विनोद कुमार सिंह राजकीय क्वींस इण्टर कॉलेज लहुराबीर,प्रवक्ता/मीडिया प्रभारी इन्द्रजीत गोंड़ राजकीय इण्टर कॉलेज जक्खिनी सम्मिलित रहे।
        

Advertisement

मण्डलीय मार्गदर्शक एवं संरक्षक मण्डल में परमानन्द सिंह राजकीय हाई स्कूल रमगढ़वा,डॉ रविन्द्रनाथ यादव सी. टी.ई. वाराणसी, महेन्द्र प्रताप यादव राजकीय हाई स्कूल भोहर वाराणसी, धर्मेन्द्र कुमार यादव राजकीय हाई स्कूल सगहट एवं मंजूलता वर्मा राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज जौनपुर का चयन किया गया।
          अधिवेशन में वाराणसी जिला की कार्यकारिणी का भी निर्विरोध निर्वाचन हुआ, जिसमें अध्यक्ष मनीष कुमार सिंह राजकीय हाई स्कूल बेलारी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रीति यादव
राजकीय इण्टर कॉलेज जक्खिनी और सन्तोष कुमार दुबे राजकीय हाई स्कूल बौलिया,उपाध्यक्ष उपेन्द्रनाथ यादव राजकीय  हाई स्कूल लालपुर और डॉ कन्हैया लाल यादव राजकीय क्वींस इण्टर कॉलेज लहुराबीर,महामन्त्री मनीष खरवार राजकीय इण्टर कॉलेज जक्खिनी,संयुक्त मन्त्री रंजना सिंह राजकीय हाई स्कूल भोहर वाराणसी और लालचन्द्र

Advertisement

वर्मा प्रभु नारायण राजकीय इण्टर कॉलेज रामनगर, सांस्कृतिक मन्त्री सुनैना चन्देल राजकीय हाई स्कूल भोहर और मोनिका जायसवाल राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज मलदहिया, संगठन मन्त्री चन्द्र प्रकाश गुप्ता राजकीय क्वीन्स इण्टर कॉलेज लहुराबीर और अवधेश मणि चौहान राजकीय क्वींस इण्टर कॉलेज लहुराबीर,विधि मन्त्री विजय कुमार पाण्डेय राजकीय इण्टर कॉलेज जक्खिनी ,कोषाध्यक्ष अवनीन्द्र कुमार सिंह राजकीय क्वींस इण्टर कॉलेज

Advertisement

लहुराबीर,आय-व्यय निरीक्षक – डॉ शुभा श्रीवास्तव राजकीय क्वींस इण्टर कॉलेज लहुराबीर,प्रवक्ता/मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश राजकीय क्वींस इण्टर कॉलेज लहुराबीर सम्मिलित हैं।  जनपदीय मार्गदर्शक एवं संरक्षक मण्डल में मनोज वर्मा राजकीय हाई स्कूल करधना, रमेश सिंह राजकीय इण्टर कॉलेज जक्खिनी,शिव कुमार त्रिपाठी राजकीय क्वींस इण्टर कॉलेज लहुराबीर एवं अंजू सिंह राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज चोलापुर का चयन हुआ।अधिवेशन को सम्बोधित करते हुए संयुक्त शिक्षा निदेशक वाराणसी मण्डल श्री राम शरण सिंह ने शिक्षकों की मण्डल स्तर की समस्याओं का समाधान अपने स्तर से अधिकतम करने का आश्वासन दिया।
         

मुख्य अतिथि लाल बिहारी यादव शिक्षक एवं विशिष्ट अतिथि आशुतोष सिन्हा ने संघ की समस्याओं को शासन-प्रशासन के सम्मुख रखकर वार्ता करने का आश्वासन दिया। संगठन को संबोधित करते हुए। प्रान्तीय अध्यक्ष अरविन्द कुमार पाण्डेय , कार्यकारी अध्यक्ष अशोक कुमार गौतम, कार्यकारी महामन्त्री अशोक कुमार अवाक, प्रान्तीय उपाध्यक्ष श्री डॉ सालिकराम प्रजापति, प्रान्तीय संगठन मन्त्री  रीता प्रसाद, वरिष्ठ संघनिष्ठ साथी श्री सत्यम शिवम सुन्दरम मण्डलीय मार्गदर्शक मण्डल के सदस्य  डॉ रविन्द्रनाथ यादव, मण्डलीय संगठन मंत्री प्रकाश कुमार सिंह समेत कई अन्य संघनिष्ठ शिक्षक साथियों ने भी बैठक को मुखर होकर सम्बोधित किया। अधिवेशन में शिक्षक साथियों के हित में कई प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुए।

Advertisement

सभी वक्ताओं ने शिक्षकों के समाधान हेतु संघ को और मजबूत किए जाने एवं शिक्षकों की एकता पर बल दिया। प्रान्तीय महामन्त्री अशोक कुमार अवाक ने तन-मन-धन से अधिवेशन को सफल बनाने में सर्वाधिक योगदान देने वाली मण्डलीय अध्यक्ष डॉ विजय भारतीय सिंह, मण्डलीय मन्त्री वेद प्रकाश राय , मण्डलीय कोषाध्यक्ष  प्रवीण कुमार दुबे का आभार व्यक्त किया तथा नव-निर्वाचित सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाऍं देते हुए आशा व्यक्त किया कि नवनिर्वाचित  कार्यकारिणी वाराणसी मण्डल और जनपद स्तर की समस्याओं का समाधान कराने में सक्षम होगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें