RSS ने रामलीला मैदान में मनाया  हिंदू साम्राज्य दिवस उत्सव


    सोनभद्र। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सोनभद्र नगर द्वारा गुरुवार को हिंदू साम्राज्य दिवस उत्सव का आयोजन रामलीला मैदान में किया गया। कार्यक्रम में मंचासीन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सोनभद्र के जिला संघ चालक हर्ष अग्रवाल व विभाग गौ सेवा संवर्धन प्रमुख नंदलाल रहे।

    Advertisement

    इस अवसर पर विभाग गौ सेवा संवर्धन प्रमुख नंदलाल ने अपने बौद्धिक उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 6 उत्सव में द्वितीय प्रमुख उत्सव हिंदू साम्राज्य दिवस है। ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष त्रियोदशी विक्रम संवत् 1731 (ईस्वी सन्1674) की तिथि थी जब दक्षिण भारत के रायगढ़ किले में हिन्दवी स्वराज्य यनि हिन्दू पदपादशाही की नींव रखी गई थी ।

    Advertisement

    इसी दिन शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक हुआ था। आज के दिन छत्रपति शिवाजी महाराज को याद करके उनके कृतित्व को सराहा जाता है। इसका मुख्य कारण है कि छत्रपति शिवाजी महाराज हिंदू साम्राज्य के महानायक और कुशल रणनीतिकार के साथ एक महायोद्धा भी थे। इसी क्रम में जहां हिंदवी स्वराज की स्थापना के 351वें वर्ष के उपलक्ष में हुए इस आयोजन में विभिन्न ऐतिहासिक तथ्य पर चर्चा की गई।

    नंदलाल कहा कि हिंदू पद पादशाही को स्थापित करने वाले शिवाजी साहस और शौर्य के प्रतीक थे. उनके शानदार निर्देशन में मराठा साम्राज्य में मुगल शासन को प्रभावहीन कर दिया था।औरंगजेब शिवाजी की राजनीति के आगे घुटने टेकने को मजबूर हो गया था। जब 1925 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ  की स्थापना हुई तो इस संगठन की विजयी पताका भगवा ध्वज को चुना गया और शिवाजी के राज्याभिषेक वाले दिन को हिंदू सम्राज्य दिवस मनाने की घोषणा की गई।

    Advertisement

    समस्त हिंदू समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा किया जा रहा है। आरएसएस का वर्ष 2025 में शताब्दी वर्ष
    के निमित्त निर्धारित पांच आयाम को पूर्ण करने का लक्ष्य है जिसके निमित्त स्वयंसेवक पूर्ण मनोयोग से जुटे हुए हैं। कार्यक्रम में उनके अन्य शासित रणनीति और विशेष युद्ध व योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम में नगर संघ चालक सुरेश केसरी, नगर कार्यवाह महेश, सह नगर कार्यवाह बृजानंद, विभाग सेवा प्रमुख अवध,जिला व्यवस्था प्रमुख कीर्तन,

    Advertisement

    जिला प्रचार प्रमुख नीरज सिंह, जिला घोष प्रमुख तारकेश्वर, विद्यार्थी कार्यवाह अंकित, नगर व्यवस्था प्रमुख संगम,नगर सेवा प्रमुख अखिलेश, नगर संपर्क प्रमुख अनिल सिंह ,नगर प्रचार प्रमुख कृष्ण प्रताप,नगर बौद्धिक प्रमुख कृष्ण कुमार,सह नगर व्यवस्था प्रमुख जे0बी0 सिंह, धर्म जागरण प्रमुख भीम,किसान संघ जिला अध्यक्ष राम बहादुर,
    सत्येंद्र पाठक कृष्ण मुरारी गुप्ता,बलराम सोनी,अमर बहादुर, केतन , दिनेश, मयंक आदि काफी संख्या में स्वयंसेवक व समाज के गणमान्य उपस्थित रहे।

    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement (विज्ञापन)
    
    
    
    

    संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

    Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

    टिप्पणी करे

    Design a site like this with WordPress.com
    प्रारंभ करें