पर्यावरण संरक्षण हेतु पेड़ पौधे लगाएं, हरियाली बढ़ाएं- डॉ बृजेश महादेव



सोनभद्र। पर्यावरण को शुद्ध रखना आवश्यक है, क्योंकि शुद्ध पर्यावरण में सभी प्राकृतिक घटक शुद्ध रहेंगे, जिस वजह से वे अपना काम उचित प्रकार से कर सकेंगे। इसके कारण पर्यावरण में प्राकृतिक चक्र अच्छी तरह से चलता रहेगाl. पर्यावरण शुद्ध होने से प्रकृति में मौजूद विभिन्न तरह के जीवों का स्वास्थ्य बना रहेगा। यह बात हरियाली आंदोलन के संयोजक डॉक्टर बृजेश श महादेव ने कहीं।

Advertisement

उन्होंने बताया कि पर्यावरण सरंक्षण वायु, जल और भूमि प्रदूषण को कम करता है। बायोडायवर्सिटी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पर्यावरण सरंक्षण का बहुत अधिक महत्व है। पर्यावरण सरंक्षण सभी के सतत् विकास के लिए महत्वपूर्ण है। विश्व को ग्लोबल वार्मिंग जैसे हानिकारक प्रभावों से बचाने के लिए भी पर्यावरण सरंक्षण महत्वपूर्ण है।

Advertisement

पर्यावरण दिवस के अवसर पर हरियाली आंदोलन के सौजन्य से पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधरोपण का साप्ताहिक कार्यक्रम चलाया गया जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से पर्यावरण प्रेमी प्रतिभाग किए। जिसमें प्रमुख रुप से शंभू नाथ सिंह, सविता मिर्जापुर, डॉ स्वेता शरण बिहार, प्रदीप खरे छत्तीसगढ़,  सुनिल कुमार बहराइच, दिनेश सिंह, सीमा राव, अजय यादव, आजमगढ़, शरीफ खान राजस्थान, दीपा, गुनगुन, मुस्कान, सलोनी, शिवानी, नीतू शाही, पटना बिहार, राजपति अविचल मिर्जापुर, 

Advertisement

प्रज्ञा आंबेरकर मुंबई महाराष्ट्र, आदर्श प्रताप सिंह अमेठी, चंद्रभान प्रसाद महाराजगंज, कन्हैया सिंह यादव गाजीपुर, रविंद्र कुमार प्रसाद बलिया, रुबीना अख्तर प्रयागराज, डॉ एस एन त्यागी सोनीपत हरियाणा, अनंत राम चौबे जबलपुर, सुशीला जोशी मुजफ्फरनगर, बिमलेश यादव अंबेडकर नगर, डॉ अजय कुमार मोर्य गोंडा, परमानंद निषाद छत्तीसगढ़, बी विजय तमिलनाडु, थेदाकीलाइ मिसालूह तेती नागालैंड, डॉ वेद प्रकाश बेदी अयोध्या,

Advertisement

डॉ पंकज कुमार बर्मन कटनी मध्य प्रदेश, सरिता जैसवार, दीपक कुमार यादव,  राम कुमारी, सूर्य प्रकाश सिंह अनीता कुमारी, अवध बिहारी अवध, अर्चना पांडे, वीर प्रताप, शैलेंद्र कुमार मिश्र सोनभद्र को 2024 का हरियाली मित्र सम्मान पत्र से नवाजा गया। यह सम्मान पत्र हरियाली आंदोलन के संयोजक डॉक्टर बृजेश महादेव द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पेड़ पौधे लगाएं, हरियाली बढ़ाएं और वातावरण को शुद्ध बनाने में अपना योगदान दें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें