संपति देवी स्मृति गृह लक्ष्मी सम्मान से कांति सिंह एवं मालती देवी हुई सम्मानित

HIGHLIGHTS

  • सोनांचल नव निर्माण समिति ने किया सम्मान*



सोनभद्र। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था सोनांचल नव निर्माण समिति ने वर्ष 2021 का संपति देवी स्मृति गृह लक्ष्मी सम्मान वरिष्ठ महिला पूर्व ग्राम प्रधान ग्राम पनिकप कलां कांति सिंह को एवं वर्ष 2023 का संपति देवी स्मृति गृह लक्ष्मी सम्मान सेवा निवृत शिक्षिका मालती देवी को प्रदान कर उनके सुखद स्वास्थ्य एवं उज्जवल भविष्य की कामना किया है।

Advertisement

इस सम्मान को संस्था के संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार मीडिया फोरम ऑफ इंडिया के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी व अनिल कुमार मिश्र, अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश शरण मिश्र एवम उपाध्यक्ष हिमांशु मिश्र ने एक सादे समारोह में दोनो सम्मानित होने वाली महिलाओं के घर जाकर प्रदान किया जिसमे अंग वस्त्र, संपति देवी स्मृति गृह लक्ष्मी सम्मान पत्र, स्मृति चिन्ह, राम नाम का फटका एवम श्री राम चरित मानस भेंट किया।

Advertisement

उक्त अवसर पर संस्था के संरक्षक मिथिलेश प्रसाद दिवेदी ने कहा कि सोनांचल नव निर्माण समिति द्वारा जो यह कार्य किया जा रहा है वो बहुत ही सराहनीय है और इस हेतु संस्था बधाई की पात्र है। वही संस्था के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश शरण मिश्र ने कहा कि “संपति देवी स्मृति गृह लक्ष्मी सम्मान” अपनी मां संपति देवी को स्मृति में जो वर्ष 11 जुलाई 2019 को दिवंगत हो चुकी है

Advertisement

सन 2020 से प्रतिवर्ष एक ऐसी कुशल गृहणी को दिया जाता है जो अपने पारिवारिक और सामाजिक दायित्वों को पूरा करते हुए अपने घर परिवार को खुशहाल रखती  है और अपने परिवार एवम समाज के लिए प्रेरणा स्त्रोत होती है। संस्था के संरक्षक अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि सन 2020 में प्रथम पुण्य तिथि पर प्रथम संपति देवी स्मृति गृह लक्ष्मी सम्मान पार्वती देवी पत्नी मिथिलेश प्रसाद दिवेदी निवासी अखाड़ा मोहाल राबर्ट्सगंज, सन 2021 में द्वितीय पुण्य तिथि पर कांति सिंह पत्नी स्वर्गीय महेंद्र प्रताप सिंह निवासी न्यू कालोनी राबर्ट्सगंज,

Advertisement

सन 2022 में तृतीय पुण्य तिथि पर उर्मिला पांडेय पत्नी उमापति पांडेय निवासी ग्राम घुरमा राबर्ट्सगंज एवम सन 2023 में चतुर्थ पुण्य तिथि पर मालती देवी पत्नी मोतीलाल निवासी राबर्ट्सगंज को देने की घोषणा की गई थी जिसमे कांति देवी एवम मालती देवी को यह सम्मान दोनो महिलाओं के बाहर रहने का कारण उस समय नहीं दिया जा सका था जिसे आज सोनांचल नव निर्माण समिति के पदाधिकारियों द्वारा आज प्रदान किया गया है।

Advertisement

संपति देवी स्मृति गृह लक्ष्मी सम्मान से सम्मानित दोनो महिलाओं ने कहा कि सोनांचल नव निर्माण समिति द्वारा यह सम्मान पाकर हम लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं और संस्था के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। इस अवसर पर संदीप सिंह चंदेल,अमन सिंह, सुमन सिंह कौशल कुमार शर्मा,प्रांशु शर्मा, रत्ना शर्मा,सुमन शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें