ब्लॉक प्रमुख और रेंजर ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधरोपण

जंगल बचाने व वृक्षारोपण के लिए लोगों को किया प्रेरित-

म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर रेंज  परिसर में बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर  ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड और रेंजर जबर सिंह ने संयुक्त रूप से पौध रोपण कर पर्यावरण सरंक्षण का संदेश दिया और ग्रामीणों का आह्वान किया कि  हर  परिवार  5 पौधा फलदार और इमारती लगाए  और उसकी सुरक्षा कर उसे पेड़ बनते तक सेवा करे तो उसका लाभ आर्थिक रूप से भी होगा और पर्यवारण सरंक्षण की दिशा में अहम योगदान होगा।

Advertisement

ब्लॉक प्रमुख  श्री गोंड ने  कहा कि सिंगरौली क्षेत्र में हम ग्रामीण औधौगिक प्रदूषण के चपेट में है और स्थिति यह है कि अगर यहां पेड़ पौधे और जंगल ना हो तो दिल्ली से भी ज्यादा वायु प्रदूषण तथा ताप मान सहना पड़ता।प्रकृति ने हमारे क्षेत्र को पहाड़,नदी जंगल सब कुछ प्रकृति के साथ मनुष्य जीवन के अनुकूल दिया है।लेकिन  औधौगिक प्रदूषण के साथ हम उजाड़ होते जंगलों का सामना कर रहे है।

Advertisement
Advertisement

जंगल में खास कर जलावानी के लिए छोटे पौधे तेजी से काटे जा रहे है उसके लिए जागरूकता की जरूरत है।प्रमुख ने कहा कि जल्द ही प्रधानों के साथ वन विभाग की एक बैठक आयोजित किया जायेगा और ग्रामीणों को जागरूक किया जाए कि वे जलावनी के लिए हरे पौधे ना काटे।जरूरत पड़ी तो वन विभाग नियमानुसार कार्यवाही भी करे।

Advertisement

क्योंकि जंगल है तभी जीवन है।पर्यावरण कार्यकर्ता जगत नारायण विश्वकर्मा ने पर्यावरण के बिगड़ते हालात,प्रदूषण से हो रही बीमारियो को लेकर चर्चा की।और कहा की हवा पानी के साथ मिट्टी में भी उधोगों का जहर फैल  रहा है।इस पर रोक लगाने की जरूरत है।मौके पर शिव कुमार ,विजेंद्र सिंह,अनिल कुमार, शकील खान,सर्वेश कुमार सिंह यादव,विशाल कुमार पाठक,गोविंद शाह, चंद्रभान ,  ओम प्रकाश, आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें