HIGHLIGHTS
- दुद्धी विधानसभा उपचुनाव में सपा के विजय सिंह ने 3208 वोटो से जीत हासिल की, भाजपा प्रत्याशी श्रवण कुमार रहे दूसरे स्थान पर
सोनभद्र। दुद्धी विधानसभा में हुए उपचुनाव में सपा प्रत्याशी व सात बार की विधायक रहे पूर्व मंत्री विजय सिंह गौड़ विजेता बने। वहीं भाजपा प्रत्याशी श्रवण कुमार दूसरे और बसपा प्रत्याशी रवि सिंह तीसरे स्थान पर रहे।

बता दें की सपा प्रत्याशी विजय सिंह को 82787 वोट मिले और भाजपा प्रत्याशी श्रवण कुमार को 79579 वोट मिले हैं इन दोनो के बीच कांटे की टक्कर रही। इस तरह सपा प्रत्याशी ने भाजपा प्रत्याशी को 3208 वोटो से हराया है।
तीसरे स्थान पर बसपा के रवि सिंह रहे इन्हें कुल 22395 मत मिले हैं।

किसको मिला कितना वोट
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रत्याशी दयाशंकर सिंह को 2621 वोट मिले
राष्ट्रीय समानता दल के प्रत्याशी मनोज कुमारको 2300 वोट मिले
निर्दलीय प्रत्याशी दिनेश कुमार को 2045 वोट मिले।
और वहीं 5252 नोटा के बटन दबाएं गए।






















