BJP के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने की बैठक


सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने राबर्ट्सगंज लोकसभा के व दुद्धी विधानसभा उपचुनाव की विधानसभा संचालन समिति, विधानसभा के प्रभारी व संयोजकों तथा मंडल अध्यक्ष, प्रभारी व प्रवासियों के साथ बैठक किए।

Advertisement

प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के संकल्प के साथ देशवासियों की आर्थिक उन्नति तथा विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने के लिए भाजपा काम कर रही है। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता सांस्कृतिक, आध्यात्मिक, सामरिक व आर्थिक रूप से संपन्न भारत निर्माण के लिए अर्ह्निश कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए भाजपा की सरकार आवश्यक है और सरकार बनाने के लिए प्रत्येक चुनाव जीतना आवश्यक है। चुनाव जीतने के लिए हमें प्रत्येक बूथ पर विजय प्राप्त करना है।

धर्मपाल सिंह ने कहा कि मजबूत बूथ प्रंबधन से प्रत्येक बूथ पर अभेद्य व्यूह रचना तैयार करके लक्ष्य केन्द्रित कार्य करना है। हर बूथ पर अभियान चलाकर अवश्य मतदान और भाजपा के लिए मतदान के आग्रह के साथ मतदाताओं से जुड़ना है। मतदान पूर्ण होने तक बूथ पर डटे रहना है और हर बूथ पर पिछले चुनाव से 370 अधिक वोटों को भाजपा से जोड़ना है। बूथ प्रबंधन की सबसे मजबूत कड़ी में परिवार पर्ची, वोटर पर्ची तथा मोदी जी का पत्र को प्रत्येक घर तक पहुंचना है।

Advertisement

इसके साथ ही बूथ समिति एवं पन्ना प्रमुखों की टीम कार्य विभाजन करके प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व की योजनाओं व ऐतिहासिक निर्णयों तथा मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व की प्रदेश भाजपा सरकार की योजनाओं को प्रत्येक घर तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि दुद्धी विधानसभा का उपचुनाव बड़े अन्तर से जीतने के लिए हमें मतदान पूर्ण होने तक परिश्रम के साथ कार्य करना है।

प्रदेश महामंत्री (संगठन)  धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश आर्थिक व सामरिक रूप से मजबूत हुआ है। प्रभु श्री रामलला के भव्य मंदिर के निर्माण के साथ ही देश के सभी सांस्कृतिक व आध्यात्मिक केन्द्रों का विकास हो रहा है। संस्कृतिक और आस्था के केंद्रों के विकास से राष्ट्र का स्वाभिमान जागृत हुआ है। आज भारत विश्व का नेतृत्व करने की ओर तेजी से बढ़ रहा है।

Advertisement

मोदी-योगी सरकार की योजनाओं से देश के गरीब वर्ग को आवास, बिजली, पानी, पढ़ाई व दवाई की उपलब्धता से गरीबों की आर्थिक व सामाजिक उन्नति हुई है। किसान खुशहाल हुआ है तथा भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है। वहीं योगी जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार में उत्तर प्रदेश दंगा, गुंडागर्दी, माफियाराज सहित भ्रष्टाचार से मुक्त हुआ है। बहन, बेटियां, घर, खेत खलिहान सुरक्षित हुए है। देश व प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़ा है।

Advertisement
Advertisement

प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की गारंटी से विकसित भारत के साथ गरीब, किसान, युवा व महिलाओं की उन्नति का संकल्प लेकर देश आगे बढ़ रहा है। जबकि कांग्रेस, सपा व बसपा सहित तमाम विपक्षी दलों का एजेण्डा परिवारवाद, तुष्टीकरण, भ्रष्टाचार तथा राजनीति का अपराधिकरण करना है।  वहीं विपक्ष का कर्नाटक हो या बंगाल पिछड़ो व अनुसूचित वर्ग के आरक्षण को मुसलमानों को देने का एजेंडा देश के सामने है।

Advertisement

भाजपा धर्म के आधार पर आरक्षण का पुरजोर विरोध करती है। संविधान की मजबूती, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के मार्ग पर चलते हुए पिछड़ों और अनुसूचित जाति के आरक्षण के की रक्षा भी मोदी जी की गारंटी है। उन्होंने कहा कि मोदी जी की गारंटी लेकर हमें प्रत्येक बूथ तथा प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचना है।

बैठक मे मुख्यरुप से क्षेत्र अध्यक्ष दिलिप सिंह पटेल, प्रदेश मंत्री शंकर गिरी, जिलाध्यक्ष नन्दलाल,  जिला प्रभारी अनिल सिंह, लोकसभा प्रभारी रामप्रकाश दूबे, लोकसभा संयोजक अमरेश पटेल, समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव गोंड, सदर विधायक भूपेश चौबे, घोरावल विधायक अनिल कुमार मौर्या, चकिया विधायक कैलास खरवार, एमएलसी विनित सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, अजीत चौबे, महामंत्री रामसुन्दर निषाद सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें