सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र द्वारा कल दिनांक 21.05.2024 को शाम 04.00 बजे भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय राबर्ट्सगंज पर प्रिंट मिडिया/इलेक्ट्रानिक न्यूज चैनल मिडिया के सभी पत्रकार बन्धुओ के साथ अरुण सिंह राष्ट्रीय महामंत्री/राज्यसभा सांसद प्रेस वार्ता करेंगे। उक्त आशय की जानकारी देते हुए भाजपा जिला मिडिया प्रभारी अनूप तिवारी ने सभी पत्रकार बंधुओं से अपील किया है कि सभी प्रिंट मिडिया व इलेक्ट्रानिक न्यूज चैनल मिडिया के पत्रकार समय से उपस्थित होकर प्रेस वार्ता को सफल बनाएं।




















