राजकीय शिक्षक संघ उ. प्र. मूल संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न

शनिवार, पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डायट/ जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान इटावा के भव्य सभागार में राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ की जनपद इटावा का द्विवार्षिक जनपदीय अधिवेशन संघ के प्रान्तीय कार्यकारी अध्यक्ष अशोक कुमार गौतम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

Advertisement

चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में जितेन्द्र प्रताप सिंह प्रधानाचार्य अमिताभ बच्चन राजकीय इण्टर कॉलेज सैफई एवं राजकीय इण्टर कॉलेज रायबरेली के पूर्व उप-प्रधानाचार्य  पूर्णमासी, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डायट इटावा के प्राचार्य डॉ राजेश कुमार एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में मूल संघ के प्रान्तीय कार्यकारी महामन्त्री अशोक कुमार अवाक की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।कार्यक्रम का संचालन डॉ सर्वेश यादव ने किया। इटावा के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद कुमार पाल  अधिवेशन के संयोजक रहे। पूर्व जिला मन्त्री अम्बुज दुबे का इसमें भरपूर सहयोग रहा।
          

Advertisement

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में   जिलाध्यक्ष – प्रशान्त कुमार राजकीय हाई स्कूल उसराहार से, वरिष्ठ उपाध्यक्ष- अनीता यादव राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज इटावा और पूरनलाल कश्यप राजकीय इण्टर कॉलेज सैफई से ,उपाध्यक्ष : विमलेश कुमारी राजकीय इण्टर कॉलेज इटावा और हिमांशु राजकीय इण्टर कॉलेज सिण्डौस से, जिला मन्त्री- अजय कुमार यादव राजकीय इण्टर कॉलेज सहशों से,संयुक्त मन्त्री प्रतिभा सिंह राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज जसवन्त नगर

Advertisement

और संजीव कुमार राजकीय हाई स्कूल जौनानी से, संगठन मन्त्री- शिल्पी दुबे राजकीय हाई स्कूल कन्धेसीधार और श्याम मिलनन राजकीय हाई स्कूल उसराहार से, सांस्कृतिक मन्त्री- करुणा बंसल राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज इटावा और संजय कुमार राजकीय हाई स्कूल राजपुर से,विधि मन्त्री-रीना कुमारी राजकीय इण्टर कॉलेज इटावा और मोहित अरोड़ा राजकीय हाई स्कूल विवामऊ से, कोषाध्यक्ष-डॉ निधि चतुर्वेदी राजकीय इण्टर कॉलेज इटावा से, आय एवं व्यय निरीक्षक-अनुराधा यादव राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज सैफई से और जिला प्रवक्ता/ मीडिया प्रभारी- सुरेन्द्र कुमार चौरसिया राजकीय हाई स्कूल राजपुर से सम्मिलित रहे।
         जिला स्तरीय मार्गदर्शक मण्डल में डॉ दीपक सक्सेना प्रधानाचार्य राजकीय इण्टर कॉलेज इटावा,विनोद कुमार पाल(पूर्व जिला अध्यक्ष) राजकीय इण्टर कॉलेज इटावा,डॉ सर्वेश यादव राजकीय हाई स्कूल हरचन्दपुर , अंजूश्री प्रधानाचार्या  राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज
इटावा और ज्योत्सना यादव राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज जसवन्त नगर का सर्वसम्मति से चयन हुआ।
          

विभिन्न  वक्ताओं समेत संघ के प्रान्तीय कार्यकारी अध्यक्ष अध्यक्ष अशोक कुमार गौतम, प्रान्तीय कार्यकारी महामन्त्री अशोक कुमार अवाक, पर्यवेक्षक जितेन्द्र प्रताप सिंह ,पूर्णमासी एवं मुख्य अतिथि डॉ राजेश कुमार ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त किया कि इस कार्यकारिणी के नेतृत्व में जनपद- इटावा के शिक्षक साथियों की समस्याओं का समाधान होगा तथा प्रदेश स्तर पर मूल संघ और सशक्त होकर उभरेगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें