HIGHLIGHTS
- रेणुकूट स्थित सत्संग हॉल में हुआ बूथ सम्मेलन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज लोकसभा के विधानसभा ओबरा का बूथ सम्मेलन रेनुकुट स्थित सत्संग हॉल मे सम्पन्न हुआ सम्मेलन का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर मुख्यअतिथि पूर्व राज्यमंत्री आनन्द स्वरुप शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता, समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड, राज्य सभा सांसद रामशकल , प्रत्याशी रिंकी कोल, जिला प्रभारी अनिल सिंह ने माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया।

सम्मेलन की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष नन्दलाल जी व संचालन जिला महामंत्री रामसुन्दर निषाद ने किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि पूर्व मंत्री आनन्द स्वरुप शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के बल पर ही हम चुनाव जीतते आये है

इन्ही कार्यकर्ताओं के बल पर 2024 का लोकसभा चुनाव जीतकर नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का काम करेंगे और कहा कि घर घर शौचालय बनाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की माताओं बहनो को हो रही असाध्य बीमारियों से छुटकारा किया है व सम्मान बढाया है प्रधानमंत्री मोदी जी व मुख्यमंत्री योगी जी के नेतृत्व में देश प्रदेश मे बिजली शिक्षा पानी सडक स्वास्थ्य की व्यवस्था सुदृढ़ हुयी है।

और कहा की कानून व्यवस्था दुरस्त हुयी अपराधि माफियाओं का दहशत खत्म हुआ है और कहा बूथ अध्यक्ष अपने अपने बूथों को जीतकर एक बार फिर भाजपा सरकार बनाकर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करेंगे। और कहा कि बूथ संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है जिसके बल पर सभी कार्यक्रम सम्पन्न होते है वही चुनाव के दौर में बूथ कमेटी के बल पर ही हम चुनाव जीतते है।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार संजीव कुमार गोंड ने कहा कि भाजपा के हर कार्यकर्ताओं के लिए देश सर्वोपरि है दल से बडा देश है। जब देश का भला होगा तक सबका भला होगा तो देश आगे बढेगा मेरे बूथ अध्यक्ष भाजपा नही देश की समृद्धि के मजबूत स्तंम्भ है।

एनडीए प्रत्याशी रिंकी कोल ने कहा कि बूथ अध्यक्ष ही पार्टी का रीढ है जिसके बल पर ही हम लोग चुनाव जीतते है मोदी जी की सरकार बनाने मे बूथ अध्यक्ष और पन्ना प्रमुख के माध्यम है उन्होने कहा कि आप सभी के दम पर एक बार फिर मोदी सरकार बनना तय है।
अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार आप के ही दम पर आज यहा तक पहुंची है बूथ अध्यक्ष और पन्ना प्रमुख शक्ति केन्द्र के संयोजक ही हमारी शक्ति है। इसी शक्ति के बदौलत हम हर चुनाव जीतते है।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए अपना दल जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल ने आये हुए सभी अतिथियों व बूथ अध्यक्षों का स्वागत अभिनन्दन किया।
सम्मेलन मे मुख्यरुप से राज्यसभा सांसद रामशकल जी, जिला प्रभारी अनिल सिंह, विधानसभा प्रभारी मधुकर पाण्डेय ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम में मुख्यरुप से विधानसभा संयोजक उमेश सिंह पटेल, जिला महामंत्री रामसुन्दर निषाद, पिपरी चेयरमैन दिग्विजय सिंह, ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड, चांदप्रकाश जैन, सतीश पाण्डेय, सुनिल सिंह, हरीराम छवि, अभिषेक विश्वकर्मा, संतोष शुक्ला, अनूप तिवारी, अजय पाण्डेय, बृजेश पाण्डेय, रामनिवास तोमर, अनामिका जायसवाल, ओबरा विधानसभा के संयोजक व प्रभारी मौजूद रहे।



















