PM मोदी महिलाओं के मान सम्मान के लिए अनेको कार्य कर रहे है- निर्मला पासवान 

HIGHLIGHTS

  • महिला मोर्चा का सम्मेलन ओबरा विधानसभा  के क्लब नं0 1 हुआ आयोजित
  • भारत कि मातृशक्ति का शौर्य गाथा पूरा विश्व जानता है- निर्मला पासवान
  • महिलाओं को सशक्त करने का काम अगर कोई कर रहा है तो वो PM मोदी है- निर्मला पासवान

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज लोकसभा के महिला मोर्चा का सम्मेलन ओबरा विधानसभा क्लब नं0 1 में आयोजित किया गया। जिसमें  बतौर मुख्यअतिथि उपस्थित निर्मला पासवान, विधानपरिषद सदस्य उत्तर प्रदेश ने कहा कि महिला शक्ति आज किसी से कम नही है, महिलाओं को सशक्त करने का काम अगर कोई कर रहा है तो वो नरेन्द्र मोदी जी है।

Advertisement

मोदी जी महिलाओं के मान सम्मान के लिए अनेको कार्य कर रहे है भारत कि मातृशक्ति का शौर्य गाथा पूरा विश्व जानता है, नरेन्द्र मोदी जैसे व्यक्तित्व वाला हम सबको मिले है ये हमारा भाग्य है महिलाएं चौके से चौपाल पर आ गयी है पहले बेटी के पैदा होते ही उसके शादी की चिंता माता पिता को सताती थी नरेन्द्र भाई मोदी ने सोच को बदला और बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने की सोच विकसित की वही उत्तर प्रदेश में योगी सरकार में महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस करती है।

Advertisement

भारतीय जनता पार्टी को इस उंचाई पर ले जाने मे मातृशक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका है सनातन धर्म सभी को साथ लेकर चलने सभी का सम्मान करने का संदेश देता है, आधी आबादी के शत प्रतिशत मतदान के लिए महिला मोर्चा को युद्ध स्तर पर लगना होगा महिला मोर्चा ने हमेशा संगठनात्मक स्तर पर अपनी योग्यता साबित कि है अब समय है कि एक बार फिर नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लेकर चुनाव अभियान मे लग जाये।

Advertisement

सम्मेलन को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड ने कहा कि समाज मे महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी जी ने ऐतिहासिक कार्य किया है महिला सशक्तिकरण के लिए लोकसभा और विधानसभा मे 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए नारीशक्ति बंदन अधिनियम संसद मे पारित किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार मे महिला अपराध मे कमी आयी है भारतीय जनता पार्टी महिलाओं के सम्मान की सुरक्षा के प्रति कटिबद्ध है, आज देश और प्रदेश दोनो सरकारो मे महिलाएं है उनके हितों को ध्यान मे रखकर अनेको जनकल्याणकारी योजनाएं बनायी जाती है।

Advertisement

सम्मेलन को संबोधित करते हुए एनडीए प्रत्याशी व छानबे विधायक रिंकी कोल ने कहा कि पिछली सरकारों ने महिलाओं को सिर्फ घर तक सीमित कर दिया था नरेन्द्र मोदी की सरकार बनने के बाद उन्हे सशक्त बनाने का अभियान चला और आज मातृशक्ति का गांव से लेकर देश व समाज के विकास मे महत्वपूर्ण योगदान दिख रहा है।

Advertisement

सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक/नगर पालिका चेयरमैन रुबी प्रसाद ने कहा कि बेटी बचाआंे बेटी पढाओ का नारा देकर नरेन्द्र मोदी ने बेटियों के प्रति समाज के संकिर्ण सोच को बदला है महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी सहभागिता निभा रहीं है यह कार्य नरेन्द्र मोदी जी के विजन के कारण ही संभव हो रहा है मातृशक्ति का सम्मान देने का ऐतिहासिक काम नरेन्द्र मोदी ने किया है मातृशक्ति ने भी मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया है।

Advertisement

इस अवसर पर अपना दल एस के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल ने आये हुये सभी अतिथियों व कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह ने मुख्यअतिथि सहित सभी अतिथियों का अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया।
ओबरा की वरिष्ठ समाजसेविका बंदना वर्मा ने भारतीय जनता पार्टी की नितियों से प्रभावित होकर आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कि उनको मुख्यअतिथि निर्मला पासवान, समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड ने भाजपा का पट्टा पहनाकर स्वागत किया।

सम्मेलन को मुख्यरुप से लोकसभा प्रभारी रामप्रकाश दूबे, लोकसभा संयोजक अमरेश पटेल, ओबरा विधानसभा प्रभारी मधुकर पाण्डेय, काशी क्षेत्र कि महिला मोर्चा उपाध्यक्ष कुसुम शर्मा ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह व संचालन कार्यक्रम संयोजिका मीनू चौबे ने किया।

कार्यक्रम में मुख्यरुप से जिला महामंत्री रामसुन्दर निषाद, निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिकेत निषाद, उमेश सिंह पटेल, सतीष पाण्डेय, भाजपा जिला मिडिया प्रभारी अनूप तिवारी, पूर्व चेयरमैन ओबरा प्राणमती देवी, अपना दल एस जिलाध्यक्ष महिला मंच संजू कुशवाहा, मण्डल अध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा उषा शर्मा, जिला महामंत्री प्रमिला त्रिपाठी, रुबी गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य म्योरपुर सुषमा गोंड, पूनम, हेमलता, सुनिता पाण्डेय, शबनम मिश्रा, प्रमिला जायसवाल, आशा विश्वकर्मा सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें