राष्ट्रीय आय में लोगों को मिले हिस्सा- अखिलेन्द्र

HIGHLIGHTS

• भाजपा ने भारत गणराज्य की आर्थिक सम्प्रभुता को पहुंचाई क्षति, हारना जरूरी
•  समाज के मैत्रीभाव को नष्ट करने वाली भाजपा के खिलाफ लड़ रही भारतीयता
• एजेंडा लोकसभा चुनाव पर हुई कार्यकर्ता बैठक

सोनभद्र।  राष्ट्रीय आय में लोगों को हिस्सा मिलना बेहद जरूरी है। इससे ही लोगों की गरीबी दूर हो सकती है और क्रय शक्ति भी बढ़ सकती है। अभी देश की प्रति व्यक्ति आय एक लाख सत्तर हजार रूपये प्रतिवर्ष है, लेकिन यह पैसा भी लोगों को नहीं मिलता। देश की बड़ी आबादी दस हजार रुपये से कम में अपनी आजीविका चलाती हैं। जबकि देश का खजाना आम जनता के टैक्स से भरता है।

Advertisement

वास्तव में राष्ट्रीय आय का बड़ा हिस्सा कॉर्पोरेट घरानों द्वारा हड़प लिया जा रहा है। राज्य का पूंजी पर नियंत्रण खत्म हो गया है और मोदी सरकार ने देश की प्राकृतिक संपदा, सार्वजनिक संपत्ति को कॉर्पोरेट घरानों के हवाले कर दिया है। आज फिर से देश आर्थिक गुलामी की ओर बढ़ रहा है।

Advertisement

इसलिए यह राष्ट्रीय दायित्व है कि देश को आर्थिक रूप से गुलाम बनाने वाली भारतीय जनता पार्टी को इस लोकसभा चुनाव में हराया जाए। यह बातें एजेंडा लोकसभा चुनाव पर रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित एक लॉज में रविवार की शाम आयोजित कार्यकर्ता बैठक में मुख्य वक्ता ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट के संस्थापक सदस्य अखिलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहीं।

Advertisement

उन्होंने कहा कि कॉर्पोरेट घरानों के ऊपर संपत्ति कर और उत्तराधिकार कर लगाकर जनता की कल्याणकारी योजनाओं के लिए संसाधनों को इकट्ठा किया जा सकता है। यदि देश के बड़े पूंजी घरानों पर यह टैक्स लगे तो देश के हर नागरिक के लिए रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, वृद्धावस्था पेंशन और आवास जैसे अधिकारों की गारंटी की जा सकती है। विपक्षी दलों को भी जनता के जीवन की बेहतरी के लिए कॉर्पोरेट पर टैक्स लगाने के सवाल को मजबूती से उठाना होगा।
        

Advertisement

   उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस ने हजारों साल से बने हुए हमारे देश के मैत्री भाव को नष्ट करने का काम किया है। आज पूरे समाज की शांति, भाईचारे को खत्म कर दिया गया है और तनाव के वातावरण में लोग जी रहे हैं। भाजपा आरएसएस की विभाजनकारी नीतियों के खिलाफ आज भारतीयता खड़ी हो गई है और लोग इनके कर्मों का इनको हराकर जवाब देना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र पर बड़े पैमाने पर हमला किया गया है और असहमति की आवाज को कुचल देने की कोशिश भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा की गई। यूएपीए जैसे काले कानून में लोगों को सालों जेल में बंद रखा जा रहा है। बुलडोज कर देने, संपत्ति कुर्क कर देने के जरिए बर्बर दमन हो रहा है और देश जेल खाने में तब्दील हो गया है। आज लोकतंत्र की रक्षा की जरूरत है।
        

Advertisement

बैठक को सर्वोदयी गांधीवादी कार्यकर्ता अरविंद अंजुम ने संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए भाजपा को हराना जरूरी है, लेकिन साथ ही जन मुद्दों को भी मजबूती से उठाना होगा। बैठक की अध्यक्षता मजदूर किसान मंच के जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गोंड और संचालन आइपीएफ के जिला संयोजक कृपा शंकर पनिका ने किया।

बैठक में लोकगायक मुनेश्वर पनिका ने अपने गीत सुनाए। बैठक को आईपीएफ के प्रदेश महासचिव दिनकर कपूर, युवा मंच के प्रदेश संयोजक राजेश सचान, उत्तर प्रदेश बुनकर वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष इकबाल अहमद अंसारी, आईपीएफ चंदौली के संयोजक अखिलेश दुबे, मजदूर किसान मंच प्रभारी अजय राय, युवा मंच की जिला अध्यक्ष

Advertisement

रूबी गोंड, संयुक्त युवा मोर्चा की संयोजक सविता गोंड, ठेका मजदूर यूनियन के जिला मंत्री तेजधारी गुप्ता, उपाध्यक्ष तीरथराज यादव, मजदूर किसान मंच चंदौली के संयोजक रामेश्वर प्रसाद, मंगरु प्रसाद श्याम, आईपीएफ जिला सचिव इंद्रदेव खरवार, विद्यावती, सुगवंती गोंड, मनोहर गोंड, महेंद्र प्रताप सिंह, बिरहन गोंड आदि ने संबोधित किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें