राम अनुज धर द्विवेदी
सोनभद्र। सोनभद्र नगर के जय प्रभा होमियो सदन में रविवार को एक सादे समारोह में डा जे एन एस रघुवंशी को सम्मानित किया गया। बताते चलें कि आइडियल होम्योपैथीक वेलफेयर आर्गनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष का आगमन रविवार को सोनभद्र में पहली बार हुआ।

अध्यक्ष के आगमन पर जिले सुप्रसिद्ध होमियोपैथ चिकित्सक डा. कुसुमाकर व डा चन्द्र भूषण देव पाण्डेय सहित नगर के अन्य डाक्टरों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। इसी क्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे एन एस रघुवंशी के सोनभद्र में प्रथम बार आगमन होने पर डा कुसुमाकर व डा चन्द्र भूषण देव पाण्डेय ने माल्यार्पण कर अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

सम्मानित होने पर डा जे एन एस रघुवंशी ने उपस्थित रहे सभी संगठन के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश के साथ साथ संगठन के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर तमाम लोग मौजूद रहे। इसकी जानकारी डा अभिषेक देव पांडेय ने दिया।






















