

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी द्वारा भारतीय संविधान के जनक भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के 133वें जन्म जयन्ती को भाजपा जिला कार्यालय राबर्ट्सगंज पर मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्यरुप में भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल जी मौजूद रहे। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर जिलाध्यक्ष नन्दलाल जी ने पुष्प व माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल जी ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी ने जिस पथ पर चलने का सपना देखा था आज भारतीय जनता पार्टी उस पथ पर चल रही है बाबा साहब की सोच थी की पूरे देश मे सामाजिक समरसता आर्थिक समरसता व लोगो मे सद्भाव बना रहे तभी देश की उन्नति संभव है जब वो कानून मंत्री थे तभी उन्होने लाये गये धारा 370 का जमकर विरोध किया था।

उन्होने सदन मे कहा कि कश्मीर अपने देश का अभिन्न हिस्सा है इसको धारा 370 जैसे बेड़ियो में डालकर देश से अलग करना बहुत ही अनुचित कदम है, आज प्रधानमंत्री मोदी जी ने धारा 370 को खत्म करके बाबा साहब के सपनों को साकार किया है। देश का संविधान बन रहा था तब उनकी सोच थी की इस देश के वे सभी नागरिक जो किसी भी जाति या पंथ के हो उनका जीवन समानरुप से हो इसके लिए उन्होने एक फैक्ट्री एक्ट भी बनाया था।

बाबा साहब के पाथेय को उनके सिद्धांत को जिसकी परिकल्पना थी अन्त्योदय, आज बाबा साहब के नाम पर तमाम राजनीतिक दल अपनी रोटी सेंकते है और उनके सिद्धांतो उनकी परिकल्पना को भूल जाते ह,ै लेकिन आज भारतीय जनता पार्टी की मोदी जी की सरकार द्वारा अन्त्योदय को ध्यान मे रखकर कई योजनाएं केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित कि जा रही है, जैसे गरीब आवास योजना, गरीब अन्न योजना, गरीब स्वास्थ्य योजना या हर घर नल योजना, यह सब अन्त्योदय को साकार करने की सबसे महत्वपूर्ण कदम है। जो आज बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयन्ती पर भारतीय जनता पार्टी व आदरणीय प्रधानमंत्री द्वारा दी जा रही सच्ची श्रद्धांजलि है।

कार्यक्रम मे मुख्यरुप से जिला महामंत्री किसान मोर्चा अनिल सिंह, नार सिंह पटेल, मण्डल अध्यक्ष राघो सिंह, मण्डल प्रभारी राजेश अग्रहरी, बृजेश श्रीवास्तव, महिला मोर्चा जिला महामंत्री गुडिया त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष आशा विश्वकर्मा, विनीत तिवारी, संजय श्रीवास्तव, कैलास तिवारी, कृपा कोल, राजन तिवारी, आशुतोश शुक्ला, मोहित पटेल सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




















