
HIGHLIGHTS
- खनिज सम्पदा की चोरी व सार्वजनिक सम्पति को क्षति पहुंचाने वाले 2 अभियुक्तों को पुलिस ने भेजा न्यायिक अभिरक्षा में
सोनभद्र। शनिवार को वादी मुकदमा सुनील कुमार खनिज मोहर्रिर /लिपिक , खनिज विभाग, सोनभद्र की सूचना बाबत वाहन सं0 यूपी 64 एच 9415 (12 चक्का) के चालक व वाहन स्वामी के भाई सूरजीत सिंह उर्फ भरत द्वारा खनन बैरीयर पर बिना चेक कराये वाहन को आगे बढ़ा देना। जिसे पिछा कर चुर्क तिराहे के पास रोककर वाहन पर लदे उपखनिज गिट्टी के सम्बन्ध में वाहन चालक से अभिलेख/

परिवहन प्रपत्र माँगा गया तो मौके पर म0प्र0 राज्य के खनन पट्टाधारक दौलत सिंह बघेल द्वारा निर्गत परिवहन प्रपत्र प्रस्तुत किये व खनिज सम्पदा कि चोरी कर धोखाधड़ी से उ0प्र0 राज्य कि गिट्टी में मध्यप्रदेश का परिवहन प्रपत्र व आई0एस0पी0टी0 लेकर पासर सुधान्शु मिश्रा के सहयोग से परिवहन करके राजस्व की क्षति करके सार्वजनिक सम्पति को नुकसान पहुंचाने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 266/24 धारा 379,411 ,420

भादवि व 3(1)/58/72(6) उ0प्र0 उप खनिज नियमावली 2021, 4/21 खान व खनिज अधिनियम 1957 व 3 सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 से सम्बन्धित अभियुक्तगण धर्मेन्द्र पुत्र कुमार नि0 लोहरा थाना रा0गंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 32 वर्ष व सुरजीत सिंह उर्फ भरत पुत्र मिठाईलाल नि0 लोहरा थाना रा0गंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब वर्ष को दौरान विवेचना विवेचक उ0नि0 अजय कुमार श्रीवास्तव द्वारा दिनांक 13.04.24 को समय 04.30 बजे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

गिरफ्तारी का स्थान व दिनांक/समय-
दिनांक 13.04.2024 समय 04.30 बजे स्थान थाना रा0गंज सोनभद्र।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
1. धर्मेन्द्र पुत्र कुमार नि0 लोहरा थाना रा0गंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 32 वर्ष
2. सुरजीत सिंह उर्फ भरत पुत्र मिठाईलाल नि0 लोहरा थाना रा0गंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 33 वर्ष
गिरफ्तार करने वाले अधिकारी/कर्मचारीगण का विवरण –
1- उ0नि0 अजय कुमार श्रीवास्तव थाना रा0गंज सोनभद्र ।





















