
HIGHLIGHTS
- जिले के विभिन्न ईदगाहों पर पढ़ी गई ईद उल फितर की नमाज
- मुस्लिम भाइयों ने एक दूसरे के गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद
- जिले भर में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम रहें।

सोनभद्र। सोनांचल में बृहस्पतिवार को अकीदत के साथ ईद उल फितर का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान ईदगाहों पर मौलानाओं ने नमाज पढ़ाया। मुल्क की तरक्की व खुशहाली के लिए दुआएं मांगी गई।
वही पूरे जिले भर में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम रहें। जगह जगह पुलिसकर्मियों की तैनाती रही। जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज के चंडी तिराहे के पास स्थित ईदगाह में सुबह आठ बजे जामा मस्जिद के इमाम मौलाना ने नमाज अदा कराई। इसके पश्चात एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी गई।

महुली: ईद-उल फितऱ की नमाज महुली ईदगाह में सुबह आठ बजे पूरी अकीदत के साथ पढ़ी गई।
दुद्धी: तहसील मुख्यालय एवं आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को ईद उल फितर का पर्व पूरी अकीदत के साथ मनाया गया। दुद्धी ईदगाह पर मौलाना ने नमाज पढ़ाया।
इस दौरान त्योहार के जश्न में सभी डूबे रहे। हर तरफ ईद की खुशियां देखी गई।
वैनी: क्षेत्र के दुबेपुर, रायपुर, बिजवार, पड़री, मांजी, चरगड़ा आदि स्थानों पर नमाज पढ़ी गई।

म्योरपुर: क्षेत्र में म्योरपुर, किरवानी व काचन गांव में भी ईदगाहों पर ईद की नमाज हुई।
बभनी: बभनी, चपकी, बचरा, बड़होर समेत कई ईदगाहों पर बड़े अदबो एहतराम के साथ ईद उल फितर की नमाज अता की गई। इमाम मौलाना ने नमाज अता कराई।
विढमगंज: स्थानीय जामा मस्जिद पर ईद की नमाज पढ़ी गई।
रामगढ़: रामगढ़ कस्बा, घेवल, हेवती, पुरना जिम, भलुवाही राजा, बनौरा, धरमदासपुर में ईद का नमाज सुबह नौ बजे ईदगाह में मुस्लिम बंधुओं द्वारा अता की गई।
ओबरा: नगर में ईद का पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। कर्बला ईदगाह में बड़ी संख्या में मुसलमानों ने नमाज अता की।

अनपरा: सुबह आठ बजे अनपरा कालोनी स्थित जामा मस्जिद में ईद की नमाज अता की गई। पहाड़ी मस्जिद अनपरा बाजार, नूरिया मुहल्ला, डिबुलगंज तथा रेणुसागर, बीना आवासीय परिसर स्थित मस्जिद, शक्तिनगर स्थित एनटीपीसी, चिल्काटांड, खडिया बाजार स्थित मस्जिद में नमाज अता की गई।
बीजपुर: शांतिनगर, एनटीपीसी रिहंद परियोजना के आवासीय परिसर, ग्राम सभा जरहां के टोला राजो एवं खम्हारिया के मस्जिदों में ईद की नमाज अता की गई





















