RSS ने किया वर्ष प्रतिपदा उत्सव का आयोजन

HIGHLIGHTS

  • कार्यक्रम में स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में रहे उपस्थित

सोनभद्र। मंगलवार को सोनभद्र नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों द्वारा नगर स्थित रामलीला मैदान में वर्ष प्रतिपदा उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में संघ के स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में राष्ट्रीय स्वयं संघ के संस्थापक डॉ. हेडगेवार को ‘आद्य सरसंघचालक प्रणाम ‘ किए।

Advertisement

कार्यक्रम में मंचासीन जिला संघ चालक हर्ष अग्रवाल, नगर संघ चालक सुरेश केसरी, जिला कार्यवाह बृजेश सिंह रहे। प्रभु श्री राम,भारत माता व डॉ. हेडगेवार की प्रतिमा पर उसे पुष्प अर्पण कर कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ।

Advertisement

बौद्धिक उद्बोधन में जिला कार्यवाह बृजेश सिंह ने बताया कि,आद्य सरसंघचालक प्रणाम करने के लिए प्रत्येक स्वयंसेवक प्रतिवर्ष इंतजार करते हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भारतीय नववर्ष को ‘वर्ष प्रतिपदा ‘ उत्सव के रूप में मनाता है। इसी दिन संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार की जयंती भी मनाई जाती है।

Advertisement

अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से उनका जन्म 1 अप्रैल, 1889 को हुआ था पर संघ भारतीय पंचांग के हिसाब से चलता है और उसके अनुसार डॉ. हेडगेवार का जन्म वर्ष प्रतिपदा के दिन हुआ था। वर्ष प्रतिपदा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का का पहला उत्सव है। जब जब देश व संस्कृति पर आक्रमण हुआ

तब तब महापुरुषों ने संगठन की रचना किया। भगवान राम के पास भी संसाधन नहीं था सिर्फ लक्ष्मण जी थे। भगवान राम ने संगठन खड़ा करके त्रिलोक विजेता रावण को पराजित किया। धर्म की रक्षा करने से हमारी रक्षा होती है। आत्म विस्मॄति को हमें छोड़ना चाहिए।
नाभिषेको न संस्कार: सिंहस्य क्रियते मृगैः । विक्रमार्जितराज्यस्य स्वयमेव मृगेंद्रता॥”

Advertisement

यह श्लोक सर्वश्रेष्ठ इन्सान या सर्वश्रेष्ठ राजा की पहचान कराने के मंशा बना हुआ श्लोक हैं । जो यह अर्थ प्रतिपादित करता हैं कि ,सिंह का वन में कोई राज्याभिषेक नहीं करता और कोई उसे राज्य दीक्षा नहीं देता। अपने लिये अपने ही भुजबल से सम्मानित पद का उपार्जन करने वाला सिंह स्वयमेव मृगेन्द्र बन बैठता है । वह (इन्सान) जो अपने पराक्रम से अपना स्थान या अपने राज्य का निर्माण करता हैं वह स्वयं, स्वयम्भू ‘मृगेंद्र’ अर्थात शेरों का राजा या राजाओं का राजा कहलाता हैं ।

Advertisement

उन्होंने अपने उद्बोधन में अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम मंदिर निर्माण व भारतीय संविधान के अनुच्छेद 370 व 35ए पर भी विस्तार से बताया।
इस अवसर पर सोनभद्र जिला प्रचारक देवदत्त,विभाग सेवा प्रमुख अवध, विभाग सह शारीरिक प्रमुख पंकज पांडेय, सोनभद्र नगर प्रचारक धनंजय, सह जिला कार्यवाह राम लगन, नगर कार्यवाह महेश शुक्ला,सह नगर कार्यवाह बृजानंद,जिला व्यवस्था प्रमुख कीर्तन,जिला प्रचार प्रमुख नीरज सिंह, जिला सेवा प्रमुख नीरज ,जिला बौद्धिक प्रमुख दिनेश सिंह,

Advertisement

जिला घोष प्रमुख तारकेश्वर, जिला सोशल मीडिया प्रमुख आशुतोष,नगर विद्यार्थी कार्यवाह आशुतोष, नगर संपर्क प्रमुख अनिल सिंह,नगर सेवा प्रमुख अखिलेश,नगर प्रचार प्रमुख कृष्ण प्रताप, नगर बौद्धिक प्रमुख कृष्ण कुमार,जे0बी0 सिंह, आशीष शुक्ला, नीतीश,मृत्युंजय सिंह, नितेश वर्मा, जयदीप , ज्ञानेंद्र शरण राय, ललित नारायण सिंह ,विनोद पाठक, शिवशंकर, प्रमोद गुप्ता, सदर विधायक भूपेश चौबे, अरुण प्रताप सिंह,शशांक शेखर कात्यायन, डॉ गोपाल सिंह,कृष्ण मुरारी गुप्ता, धर्मवीर तिवारी,राज नारायण तिवारी,बलराम सोनी, सत्यम, चंदन आदि स्वयंसेवक  उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें