BJP जिला कार्यालय पर मनाया गया पार्टी का 44 स्थापना दिवस

HIGHLIGHTS

  • भारतीय जनता पार्टी की 44 स्थापना दिवस 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता के नेतृत्व में राबर्ट्सगंज स्थित जिला कार्यालय पर कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।


सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी की 44 स्थापना दिवस पर शनिवार को बीजेपी जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता के नेतृत्व में राबर्ट्सगंज स्थित जिला कार्यालय पर कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम मे बतौर मुख्यअतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह, विशिष्ठ अतिथि के रुप मे राज्यसभा सांसद रामशकल, भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता, नगर पालिका चेयरमैन रुबी प्रसाद, मण्डल अध्यक्ष राघो सिंह राहुल उपस्थित रहे व कार्यक्रम की अध्यक्षता बूथ सं0 424 के बूथ अध्यक्ष रमेश भारती ने किया।

Advertisement

संचालन जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने कहा कि पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने उस समय के प्रमुख नेताओं के साथ मिलकर जनसंघ की स्थापना किया बाद में सन् 1977 मे जनता पार्टी मे जनसंघ का विलय किया गया

Advertisement

उसके बाद पार्टी के प्रमुख नेताओं द्वारा दोहरी सदस्यता व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से संम्बंध होने की बात को जोर शोर से उठाया गया तब अटल जी व आडवाणी जी ने यह कहते हुए कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हमारा मातृ संगठन है, हम उससे अपने सम्बंध नही तोड़ सकते इसलिए अलग पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल सन् 1980 को भारतीय जनता पार्टी के नाम से किया गया।

Advertisement

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद रामशकल जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में दल से बड़ा देश है केन्द्र समेत देश में कई राज्यों में सत्ता चलाने वाली भारतीय जनता पार्टी आज स्थापना दिवस मना रही है, पार्टी के 44वें स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा सिर्फ एक चुनाव जीतने की मशीन नही है हमे हर संम्प्रदाय का समर्थन मिल रहा है।

भाजपा के 44वर्ष इस बात के साक्षी है की सेवा कैसी की जा सकती है कार्यकर्ताओं के दम पर कैसे पार्टी आगे बढ़ती है आज देश के हर राज्य जिले में पार्टी के लिए कई पिढ़ियों ने काम किया है, आने वाले चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए आप सभी कार्यकर्ताओं को अपने बूथ को मजबूत करना होगा जिससे की 400 का लक्ष्य प्राप्त किया जा सके। एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की प्रचण्ड विजय के साथ सरकार बनेगी और माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी पुनः तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।

Advertisement

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक पार्टी ही नही बल्कि एक विचारधारा है जिसमे कार्यकर्ताओं को समर्पण, सेवा, संस्कार की प्रेरणा के साथ कार्य करने को कहा जाता है, हमारे संगठन की निचली इकाई पन्ना प्रमुख की होती है पन्ना प्रमुख और बूथ अध्यक्ष व उनकी टीम के द्वारा बूथ को जीतने मे हम सफल होते है, और आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को भी हम इन्ही लोगो के बल पर फिर एक बार जीतेंगे। और देश मे माननीय मोदी जी के नेतृत्व मे तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने मे सफल होंगे।

Advertisement

इस मौके नगर पालिका रुबी प्रसाद ने कहा कि भाजपा अगर चुनाव जीतती है तो इसे चुनाव जीतने की मशीन कहा जाता है अगर कोई और पार्टी चुनाव जीतती है तो उसकी वाहवाही की जाती है अगर भाजपा को चुनाव जीतने की मशीन कहा गया है तो वो लोकतंत्र की परिपक्वता को नही समझ पाये है ऐसे लोग भारत के लोगो की आशाओं को नही पढ़ पाये है, हम सरकार मे हो या विपक्ष मे हमेशा जनता से जुड़े रहते है, भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बड़ी संख्या है जो जमीन पर रहकर काम करते है लेकिन फ्रंट पर नही दिखते भाजपा दुनिया की सबसे बडी पार्टी है, भाजपा का मतलब देशहित है भाजपा का मतलब योग्यता का अवसर है, भाजपा का मतलब वंशवाद परिवारवाद की राजनीति से मुक्ति है।

Advertisement

इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष राकेश मेहता, मण्डल प्रभारी गौरीशंकर राजेश अग्रहरी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह, महामंत्री गुडिया त्रिपाठी, रुबी गुप्ता, प्रमिला जायसवाल, मनीष मिश्रा, अजय मिश्रा, अनवर अली, रंजन पाण्डेय, संजय जायसवाल, बृजेश श्रीवास्तव, कैलास तिवारी सहित बूथ के पन्ना प्रमुख व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें