
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सोनभद्र व क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के आदेश के क्रम में रविवार को मनोज कुमार निरीक्षक खान खनिज विभाग जनपद सोनभद्र व उ0नि0 अरविन्द कुमार गुप्ता के हमराह का0 आकाश व हे0का0 शिव कुमार के साथ चौकी सुकृत थाना रावर्टसगंज के सामने खनिज लदे वाहनो की चेकिंग के दौरान मुखबिरी सूचना पर वाहन संख्या UP 64 BT 6968 हाईवा व वाहन सख्या UP 64 BT 4794 हाईवा पर उप खनिज गिट्टी का अवैध परिवहन करते समय पकड़ लिया गया।

दोनो वाहनो को वाहन चालको से वाहन पर लदे उपखनिज के सम्बन्ध में प्रपत्र मांगने पर मौके पर कोई भी प्रपत्र नही दिखा सके उपरोक्त दोनो वाहन संख्या UP 64 BT 6968 हाईवा व वाहन सख्या UP 64 BT 4794 हाईवा में 31.92 घनमीटर उपखनिज लदा होना पाया गया।

वाहन चालको को मौके पर ही अपराध बोध कराकर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया । उपरोक्त के सम्बन्ध में वादी मनोज कुमार खान निरीक्षक द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दी गयी तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 235/24 धारा 379,411 भादवि व 3/58/72 उ0प्र0 उप खनिज नियमावली, 4/21 खान व खनिज अधिनीयम 1957 व 3 सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनीयम 1984 पंजीकृत किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी का विवरण इस प्रकार है –

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
1. संजय कुमार उर्फ सोनू यादव पुत्र स्व0 रामलाल यादव नि0 बेलहवा सिरसिवा ठकुराई थाना करमा जनपद सोनभद्र उम्र करीब 22 वर्ष
2. रामाश्रय पनिका पुत्र सुकालू नि0 मारकुण्डी कसहवा घाट थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 30 वर्ष

बरामदगी का विवरणः-
1. UP 64 BT 6968 हाईवा में 31.92 घ0मी0 उपखनिज लदा हुआ
2. UP 64 BT 4794 हाईवा में 31.92 घ0मी0 उपखनिज लदा हुआ

गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीमः-
1. उ0नि0 श्री अरविन्द कुमार गुप्ता चौकी प्रभारी सुकृत थाना रा0गंज जनपद सोनभद्र
2. आरक्षी आकाश कुमार चौकी सुकृत थाना रा0गंज जनपद सोनभद्र
3. हे0का0 शिवकुमार यादव चौकी सुकृत थाना रा0गंज जनपद सोनभद्र



















