ज़ीवन एक खूबसूरत ईश्वरीय उपहार है। जीवन रंग बिरंगे रत्नों का खजाना है जिसका सार अमूल्य और अथाह है। जीवन रत्न जो गहरे और चमकीले हो सकते हैं, यही अनुभव है। जीवन अच्छाइयों को ग्रहण करके और बुराइयों को नज़रअंदाज़ करने के लिए है। जब हम जीवन के सकारात्मक पहलूओं पर विचार करते हैं, तो हम अपने स्वप्नो को संजोने और साकार करने में सक्षम होते हैं।

जीवन के अंधेरे और उजले रंग हमें जीवन की गहराई का एहसास कराते हैं क्योंकि जीवन सिर्फ रेशम का बिस्तर ही नहीं बल्कि पत्थर भरे रास्तों का भी है। “यदि धरातल में चट्टानें न हों तो उसका कोई अर्थ नहीं होगा”। जीवन में कठिनाइयां, प्रिय – अप्रिय घटनाएँ हमें अधिक व्यावहारिक और धैर्यवान बनाने के लिए हैं।

वह हमें जीवन को एक अलग दृष्टिकोण से देखने में मदद करती हैं और नई संभावनाओं की मार्ग प्रशस्त करके हमारी मदद करते हैं। जीवन में कष्ट और आनंद के महत्व का निर्णय करने पर मजबूर करते हैं। जो कि जीवन की सुंदरता है।
जीवन कोई भी प्रतिस्पर्धा या जीत या हार का खेल नहीं है, बल्कि यह एक आनंदमयी यात्रा है, और हम सभी इसके आरामदायक यात्री हैं क्योंकि हम हमेशा एक अच्छे मानसिक संतुलन के साथ सुरक्षित उतरते हैं।






















