महिला साहित्यकार, पत्रकार व कवित्री हुई सम्मानित

HIGHLIGHTS

  • भाजपा महिला मोर्चा की ओर से हुआ आयोजन
  • महिला मोर्चा की पदाधिकारी हुई सम्मिलित।
  • कार्यक्रम की अध्यक्षता सोनभद्र बार एसोसिएशन की अध्यक्ष पूनम सिंह एडवोकेट ने किया।



सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा उत्तर प्रदेश द्वारा सोनभद्र बार एसोसिएशन के सभागार में आयोजित सम्मान एवं कवि सम्मेलन कार्यक्रम में एसोसिएशन की अध्यक्ष पूनम सिंह एडवोकेट, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष पुष्पा सिंह, जिला महामंत्री प्रमिला त्रिपाठी (गुड़िया),अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला मंत्री (महिला) ज्योति सिंह ने साहित्यकार प्रतिभा देवी, पत्रकार चिंता पांडे, कवित्री कौशल्या कुमारी चौहान, दिव्या राय, जयश्री राय, अलका केसरी, सरोज कुमारी एडवोकेट, तृप्ति केसरवानी को अंगवस्त्रम, प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

Advertisement

सम्मान समारोह में सोनभद्र बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष विनोद चौबे, सुरेंद्र पांडे, अधिवक्ता, प्रद्युम्न त्रिपाठी, अशोक तिवारी, धर्मेश चौहान,मदन चौबे, हर्षवर्धन केसरवानी आदि अधिवक्ता, साहित्यकार, पत्रकार उपस्थित रहे।

Advertisement

  इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही एसोसिएशन की अध्यक्ष पूनम सिंह ने कहा कि-सोनभद्र जनपद साहित्य, कला, संस्कृति की उर्वरा भूमि रही है,यहां की मिट्टी ने महिला, साहित्यकारों, कवित्रियों, पत्रकारों को जन्म दिया। यह सोनभद्र जनपद के लिए गौरव की बात है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा  मिलाकर कार्य कर रही हैं, जो हम महिलाओं की सफलता का उत्कृष्ट उदाहरण है।
  

Advertisement

भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह ने महिला साहित्यकारों, पत्रकारों को बधाई देते हुए कहा कि- आज हमारी  सोनभद्र जनपद की बहनों ने काव्य पाठ एवं साहित्यिक व्याख्यान के माध्यम से यह साबित कर दिया कि हमारा सोनभद्र जनपद किसी से काम नहीं है।

Advertisement

शासन के मानसा के अनुरूप हम आज महिला साहित्यकारों, पत्रकारों, कवित्रियों का सम्मान कर रहे हैं, भविष्य में महिला सशक्तिकरण के लिए जो भी शासन की योजनाएं आएंगी उनसे महिलाओं को लाभान्वित कराया जाएगा।
  उपरोक्त आशय की जानकारी भाजपा महिला मोर्चा की मीडिया प्रभारी कविता यादव ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें