सोनभद्र। शुक्रवार की देर शांम को सोनभद्र नगर में स्थित श्री रामलीला मैदान के हॉल में भाजपा सोनभद्र नगर मण्डल अध्यक्ष बलराम सोनी की अध्यक्षता में शिर्ष नेतृत्व के निर्देश पर वार्ड/गाँव चलो सम्पर्क अभियान के निमित्त सोनभद्र नगर मण्डल की आवश्यक कार्यशाला-बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में आये इस कार्यक्रम के जिला संयोजक सुरेश शुक्ला तथा पूर्व विधायक तीरथराज नें विषय पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए उपस्थित नगर के कार्यकर्ताओं से कहा की सम्पर्क के दौरान आप लोगों को बूथ समिति व पन्ना प्रमुख का बैठक कर अवलोकन करना है


तथा उसके बाद उनके साथ में बूथ पर घर -घर जाकर लाभार्थियों से सम्पर्क माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी के जनहित में किये गये कार्यों को भी बताना है,
और लोगों को प्रेरित कर भाजपा के पक्ष में करना मुख्य उदेश्य है,
इस अवसर पर मुख्य रूप से लोकसभा विस्तारक सागरमणी, जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता, पूर्व नगर अध्यक्ष प्रकाश केशरी, अशोक भारती, अनुपम तिवारी, अभिषेक श्रीवास्तव, धीरेन्द्र पाण्डेय, अंशु अग्रहरी, नर्मदा केशरी,

रूबी गोस्वामी, मनीष वर्मा, दुर्गेश केडिया, राजबहादुर पटेल, नीरज विश्वकर्मा, संतोष भारती, अविनाश शुक्ला, संजय गुप्ता, अजय श्रीवास्तव, रविंद्र चौबे, विजय खरवार, देवेन्द्र, सहित कई महत्वपूर्ण कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही,



























