“पानी रे पानी” नाट्य कथा ने एनटीपीसी सिंगरौली के दर्शकों को किया भाव विभोर

Advertisement



शक्तिनगर, सोनभद्र। चार दिवसीय सम्भागीय नाट्य समारोह 2023-24 के तीसरे दिवस की कड़ी में समन्वय संस्थान, प्रयागराज द्वारा प्रस्तुति का शीर्षक “पानी रे पानी” था I इस नाटक का निर्देशन सुषमा शर्मा ने किया तथा इसके लेखक रामेश्वर गोदारा, ग्रामीण ने लोक समस्या पीने योग्य पानी की कमी को लेकर अपने भाव तथा संगीत शास्त्र के रस की सहायता से समाज के समक्ष रखने की कोशिश किया।

Advertisement

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजीव अकोटकर (परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी सिंगरौली) थे। यह नाट्य समारोह उत्तर प्रदेश संगीत एवं नाटक अकादमी, लखनऊ एवं एनटीपीसी सिंगरौली, सोनभद्र के सहयोग द्वारा 31 जनवरी से 03 फरवरी 2024 तक प्रतिदिन सायं 7 बजे से एनटीपीसी सिंगरौली के सरस्वती सभागार, कर्मचारी विकास केंद्र मे आयोजित किया जा रहा है ।

Advertisement

इस नाट्य कथा में भारू नामक एक बूढ़ा व्यक्ति जो राजस्थान के एक गाँव में रहता है, जो की आये दिन अखबारों में छपी खबरों और आलेखों को पढ़कर लंबे समय से चिंतित रहता है । अंततः फोबिया एवं डिप्रेशन का शिकार होकर उसके हृदय में भय मँडराता कि यदि पानी की बर्बादी को नहीं रोका गया तो इस पृथ्वी से एक दिन पानी खत्म हो जाएगा।

Advertisement

इस नाट्य कार्यक्रम ने एनटीपीसी सिंगरौली के सरस्वती सभागार में उपस्थित सभी दर्शकों को जागरूक कर भाव विभोर कर दिया।
इस कार्यक्रम में एनटीपीसी सिंगरौली के सभी विभाग के महाप्रबंधक गण, सिद्धार्थ मण्डल, विभागाध्यक्ष मानव संसाधन, श्रीमती पीयूषा अकोटकर, अध्यक्षा, वनिता समाज , वनिता समाज की सदस्याएँ तथा एनटीपीसी के तमाम कर्मचारी गण उपस्थित थे ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
AdvertisementAdvertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें