“ठग ठगे गए” हास्य नाटक देख हंसी से लोटपोट हुये एनटीपीसी सिंगरौली के दर्शक

शक्तिनगर, सोनभद्र। चार दिवसीय सम्भागीय नाट्य समारोह 2023-24 के दूसरे दिवस की कड़ी में मदर सेवा संस्थान, लखनऊ द्वारा प्रस्तुति का शीर्षक “ठग ठगे गए” था I जिसका निर्देशन महेश चन्द्र देवा ने किया तथा इस नाटक के लेखक सुशील कुमार सिंह ने गुरु और घंटोले के माध्यम से अंधविश्वास और पाप पुण्य के वर्तमान समय की समसामयिक स्थिति को हास्य तथा संगीत के रस से समाज में पिरोने की कोशिश किया।

Advertisement

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजीव अकोटकर (परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी सिंगरौली) थे।यह नाट्य समारोह उत्तर प्रदेश संगीत एवं नाटक अकादमी, लखनऊ एवं एनटीपीसी सिंगरौली, सोनभद्र के सहयोग द्वारा 31 जनवरी से 03 फरवरी 2024 तक प्रतिदिन सायं 7 बजे से एनटीपीसी सिंगरौली के सरस्वती सभागार, कर्मचारी विकास केंद्र मे आयोजित किया जा रहा है।

Advertisement


मध्य प्रदेश की लोक कथा पर आधारित यह नाटक द्वारा नाट्य कलाकारों ने अंधविश्वास और पाप पुण्य का झांसा देकर लोगों को ठगने वाले साधनों का भंडाफोड़ कर दिया I नाटिका के माध्यम से दर्शाया गया की किस प्रकार धूर्त और मक्कार ठग आये दिन सीधे-सरल, भोले-भाले आम जनों को तरह तरह के अंधविश्वासों, पाप-पुण्य, स्वर्ग-नर्क के चक्करों में उलझा कर उन्हें लूटते हैं, और अपना उल्लू सीधा करतें हैंI

Advertisement

इस लोकनाट्य में गुरु और घंटोले नाम के दो धूर्त ठग जो गुरु और चेले के रूप में जंगल में एक कुएँ के पास अपना अड्डा जमाये हर आने जाने वाले राहगीरों को राहू केतू जैसे ग्रहों का भय दिखाकर तथा तरह तरह के शातिर हथकंडे अपना कर लोगों के धन, गहने ,जेवर आदि लूट लिया करते थे।

Advertisement
Advertisement

लेकिन एक दिन एक बुद्धिमान बहू ने इन ठगों की करतूतों को भाँपकर उनसे न केवल अपने सास, पति और खुद को लुटने से बचाया बल्कि अन्य मुसाफ़िरों को भी इनके चंगुल में फँसने से बचाकर लूटेरों को भी लूट लिया I मदर सेवा संस्थान विगत 20 वर्षों से बाल रंगकर्म को लेकर बाल रंग कार्यशालाएँ करती आ रही है I



इस कार्यक्रम में एनटीपीसी सिंगरौली के सभी विभाग के महाप्रबंधक गण, सिद्धार्थ मण्डल, विभागाध्यक्ष मानव संसाधन, पीयूषा अकोटकर, अध्यक्षा, वनिता समाज , वनिता समाज की सदस्याएँ तथा एनटीपीसी के तमाम कर्मचारी गण उपस्थित थे ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
AdvertisementAdvertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें