HIGHLIGHTS
- समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गोड़ ने किया कन्यादान
सन्तोष दयाल
म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर विकास खंड परिसर मंगलवार को 120 जोड़ो के परिणय सूत्र में बंधने का साक्षी बना,ब्लॉक प्रमुख की अगुवाई में बाजे के साथ धूम धाम से वर यात्रा निकाली गई जो परिसर में नियत जनवासे में पहुंच जलपान ग्रहण कर विवाह मंडप में बैठे,पुरोहित द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण द्वारा विवाह संपन्न कराया गया।

राज्य मंत्री समाज कल्याण संजीव गोंड़ ने सभी 120 जोड़ो का कन्यादान किया इस दौरान जोड़ो के परिजनों द्वारा पाँवपूजा की रस्म निभाई गयी,मंत्री जी व ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड़ ने विवाहित जोड़ो को दहेज के समान संयुक्त रूप से सौपे,वर द्वारा सिंदूरदान कर वर माला डाला गया


अंत मे नवविवाहित जोड़ो व उनके परिजनों को भोजन करा विदाई की गई,विवाह कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य म्योरपुर सुषमा सिंह गोंड़,खंड विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह,सहायक विकास अधिकारी पंचायत काशी राम ठाकुर,

सभी ग्राम पंचायतों के ग्राम विकास अधिकारी गण, सुरक्षा में प्रभारी निरीक्षक म्योरपुर अमरजीत चौहान कई थानों की फोर्स व एक कम्पनी पीएसी के साथ मौजूद रहे म्योरपुर ब्लॉक के ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित रहें/
















































