शहीद दिवस के रूप में मनी बापू की पुण्यतिथि

सोनभद्र। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के कार्यालय पर स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में मंगलवार को सुबह दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (बापू) की पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में मनाई गई । वक्ताओं ने गांधीजी के मार्ग का अनुसरण करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Advertisement

डीबीए के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ अतुल प्रताप पटेल एडवोकेट ने कहा कि महात्मा गांधी की 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। गांधी जी के इस बलिदान की याद में हर साल 30 जनवरी को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज उनके उन आदर्शों को भी याद करने का दिन है जिसकी बदौलत उन्होंने बिना हथियार उठाए अंग्रेजों को भारत से बाहर खदेड़ दिया था। उनके विचार ही उनकी आक्रमण और ढाल दोनों थे।

डीबीए के पूर्व उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह एड ने कहा कि महात्मा गाँधी उन्हीं स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे, जिन्होंने क्रूर ब्रिटिश सत्ता से आजादी दिलवाने के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया था और इस लड़ाई में अहिंसा को अपना एक बड़ा हथियार बनाया था।

Advertisement

महात्मा गांधी की इसी कुर्बानी की स्मृति और सम्मान में 30 जनवरी के दिन को शहीद दिवस के रूप में घोषित किया गया। यह दिन उनके योगदानों को याद करने का दिन है। अन्य वक्ताओं ने गांधीजी के मार्ग का अनुसरण करने की प्रतिबद्धता दोहराई ।

Advertisement

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में ओमप्रकाश पाठक एड, रमेश देव पांडेय एडवोकेट, राजबहादुर सिंह एड, राजबली चौबे एड , प्रदीप कुशवाहा एड , अशोक कनौजिया एड, द्वारिका नाथ नागर एड, रमेश चौबे एड, सुरेंद्र चौरसिया एड, विजय प्रकाश चौबे एड आदि शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
AdvertisementAdvertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें