

म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर ब्लॉक के खैराही आश्रम मोड़ पर मंगलवार को महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर बनवासी सेवा आश्रम और व्यवापार मण्डल के संयुक्त तत्वाधान में सुबह साढ़े सात से नौ बजे तक श्रमदान कर सामूहिक रूप से झाडू लगाने के साथ प्लास्टिक के कचरे साफ किया गया।

डेढ़ घंटे तक चले सफाई अभियान के दौरान बाजार और मुख्य सड़क के पीछे तथा गोविंद बल्लभ पंत के मूर्ति के सामने की सफाई की गई।उसके बाद दोपहर में महिला संगोष्ठी का आयोजन के दौरान गांधी विचार और उनके सुझाए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया।
आश्रम प्रबंधक विमल सिंह ने कहा की आज के विकास और शिक्षा विज्ञान ने बेरोजगारी को जन्म दिया है जबकि गांधी का ग्राम स्वराज्य का मंत्र सबकी भागीदारी,और अंतिम व्यक्ति का उत्थान होगा।कहा की ग्राम स्वराज्य के राह पर चल कर ही दुनिया में शांति व्यवस्था और भाई चारा आएगा और सभी लोग सुकून से जीवन जी सकेंगे। मौके पर शुभा प्रेम, जगत नारायण,बबलू अग्रहरी, ग्राम प्रधान दिनेश जायसवाल,देव नाथ,हाजी साहब,संगीता, सर्व जीत सिंह,शिव नारायण कृष्णा ,बिहारी लाल सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।





























